फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीसीए ने किया एयर इंडिया, स्पाइसजेट के तीन पायलटों का निलंबन

Tue, 16 Jul 2019 08:19 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया और स्पाइस्जेट के तीन पायलटों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीजीसीए ने इसके अलावा एयर इंडिया के एक केबिन क्रू के साथ भी ऐसा किया है। यह कार्रवाई उड़ान के दौरान तय नियमों का पालन नहीं करने के कारण की गई है। 

विज्ञापन



यह हुई थी एयर इंडिया में घटना

एयर इंडिया पायलट इन कमांड कैप्टन मिलिंद को डीजीसीए ने घटना की तारीख से छह महीने के लिए निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि कैप्टन मिलिंद और चालक दल के सदस्य रजत वर्मन के बीच तीखी नोंकझोंक के बाद हाथापाई हो गई थी। घटना के वक्त विमान जमीन पर ही था।

सूत्रों ने बताया कि डीजीसीए ने 28 जून को पायलट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और उनसे लिखित में सफाई मांगी गई थी कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। सूत्रों ने बताया कि नियामक ने कारण बताओ नोटिस के जवाब को देखा जो संतोषजनक नहीं था।

नशे में धुत पायलट की बर्खास्तगी

डीजीसीए ने एयर इंडिया से उस पायलट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा जो विमान उड़ान पूर्व होने वाले एल्कोहल परीक्षण में दो बार नशे में धुत्त पाए गए। पायलट की सेवा से बर्खास्तगी भी हो सकती है। इसकी हालिया घटना शनिवार को हुई जब वह ड्यूटी पर तो नहीं थे लेकिन उन्हें विमान के कॉकपिट में चालक दल के अतिरिक्त सदस्य के रूप में यात्रा करनी थी।

स्पाइसजेट के पायलटों का भी किया था निलंबन

12 जुलाई को डीजीसीए ने स्पाइसजेट के दो पायलटों को निलंबित कर दिया था। 15 फरवरी को बागडोगरा एयरपोर्ट पर एयर एशिया के ए320 विमान के बाएं विंग पर लगा शार्कलेट हवाई पट्टी पर करीब 180 डिग्री का मोड़ लेते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान बंगलूरू जा रहा था। 

विज्ञापन

 
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दोनों पायलटों के फ्लाइंग लाइसेंस को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया है। हालांकि यह सजा दुर्घटना के दिन यानी 15 फरवरी से ही लागू मानी जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें