विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने उड़ान संचालन निरीक्षकों से एअर इंडिया के लिए 2024 से किए गए सभी निरीक्षणों और ऑडिट का ब्यौरा मांगा है। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि निरीक्षणों और ऑडिट के निष्कर्षों का ब्यौरा रविवार तक प्रस्तुत करना होगा। सूत्रों के मुताबिक, नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने ई-मेल के माध्यम से 2024 और 2025 (अब तक) के लिए ये ब्यौरा मांगा है। सूत्रों ने बताया कि यह ब्यौरा नियोजित और अनियोजित निरीक्षणों, ऑडिट, कॉकपिट या मार्ग, स्टेशन सुविधा, रैंप और केबिन निरीक्षण आदि के बारे में मांगा गया है।