फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jet Airways: फिर उड़ान भरते नजर आ सकते हैं जेट एयरवेज के विमान! DGCA ने हवाई परिचालन प्रमाणपत्र को दी मंजूरी

Mon, 31 Jul 2023 11:10 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने 17 अप्रैल 2019 से उड़ान बंद कर दी थीं। 
विज्ञापन
जेट एयरवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवालिया विमानन कंपनी जेट एयरवेज के विमान एक बार फिर उड़ान भरते नजर आ सकते हैं। कंपनी के लिए सफल बोली लगाने वाले जालान-कालरॉक कंसोर्शियम ने सोमवार को कहा कि नागर विमानन नियामक डीजीसीए ने एयरलाइन के हवाई परिचालन प्रमाणपत्र को रिन्यू कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने 17 अप्रैल 2019 से उड़ान बंद कर दी थीं। इसके बाद 20 मई 2022 को हवाई परिचालन प्रमाणपत्र (एओसी) फिर से जारी किया गया। हालांकि, एयरलाइन का परिचालन शुरू नहीं हो पाया, जिसके चलते एओसी 19 मई, 2023 को खत्म हो गई।

जालान-कालरॉक गठजोड़ (जेकेसी) ने एक बयान में कहा कि उसे '28 जुलाई 2023 को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से जेट एयरवेज का एओसी मिल गया है।' बयान में कहा गया कि एओसी का नवीनीकरण जेट एयरवेज के पुनरुद्धार में डीजीसीए के भरोसे को फिर से प्रमाणित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें