विमानन क्षेत्र की नियामक संस्था डीजीसीए ने स्पाइजेट पर लगी पाबंदी हटा ली है। अब कंपनी 30 अक्तूबर से अपनी पूरी क्षमता के साथ उड़ानों का संचालन कर सकेगी। डीजीसीए ने अपने फैसले में कहा है कि विमानन कंपनियां 30 अक्तूबर से शुरू हो रहे सर्दी के मौसम में हर सप्ताह 21,941 उड़ानों का संचालन कर सकेंगी।
विज्ञापन
विमानन सुरक्षा नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के इस फैसले का सबसे ज्यादा लाभ स्पाइसजेट को होगा। नियामक ने स्पाइसजेट की 50 फीसदी उड़ानों पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। विमानन कंपनी अब 30 अक्तूबर से पूरी क्षमता से उड़ान भर सकेगी।
पिछले साल 22,287 उड़ानों की तुलना में इस बार 1.55 फीसदी कम फ्लाइट चलेंगी।
21,941 उड़ानों में सर्वाधिक 10,085 इंडिगो की होंगी। स्पाइसजेट की 3,193, एअर इंडिया की 1,990 और विस्तारा की 1,941 होंगी।