संपत्ति सलाहकार एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, सात प्रमुख शहरों में इस साल कुल 3,64,900 मकान बिके। यह आंकड़ा 2021 में बिके 2,36,500 इकाइयों से 54 फीसदी ज्यादा है।
होम लोन पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बावजूद इस साल सात प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री आठ साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई। इस दौरान कुल 3.65 लाख मकान बिके। इससे पहले 2014 में यह आंकड़ा 3.43 लाख इकाई था।
विज्ञापन
संपत्ति सलाहकार एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, सात प्रमुख शहरों में इस साल कुल 3,64,900 मकान बिके। यह आंकड़ा 2021 में बिके 2,36,500 इकाइयों से 54 फीसदी ज्यादा है। आवासीय संपत्तियों की कीमतें चार से सात फीसदी बढ़ी हैं।
मुंबई के बाद एनसीआर में सर्वाधिक बिक्री
शहर
बिक्री
तेजी
मुंबई क्षेत्र
1,09,700
44%
दिल्ली-एनसीआर
63,712
59%
पुणे
57,146
59%
बंगलूरू
49,478
50%
हैदराबाद
47,487
87%
कोलकाता
21,220
62%
चेन्नई
16,097
29%
विज्ञापन
नई आपूर्तियों में 51 फीसदी इजाफा
सात प्रमुख शहरों मे नए मकानों की आपूर्ति इस साल 51 फीसदी बढ़कर 3,57,600 इकाई पहुंच गई। 2021 में यह आंकड़ा 2,36,700 इकाई था। मुंबई और हैदराबाद का नई आपूर्ति में सबसे अधिक हिस्सा रहा। सामूहिक रूप से नई आपूर्ति में दोनों की हिस्सेदारी करीब 54 फीसदी रही।
बिना बिके मकानों की संख्या दिसंबर तिमाही में एक फीसदी घटकर 6,30,953 इकाई रह गई।