फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIAM: गिरावट के बावजूद यात्री वाहनों की दूसरी बार रिकॉर्ड बिक्री, मई में सभी श्रेणी के कुल 2012969 वाहन बिके

Tue, 17 Jun 2025 06:04 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने सभी श्रेणी के कुल 20,12,969 वाहन बिके। यह मई, 2024 में बिके 19,76,674 वाहनों से 1.8 फीसदी अधिक है। सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, रेपो दर में फरवरी से अब तक एक फीसदी की कटौती और सामान्य से अधिक मानसून से वाहन क्षेत्र पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
विज्ञापन
Automobile Industry - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू बाजार में यात्री वाहनों (पीवी) की थोक बिक्री मई, 2025 में सालाना आधार पर 0.8 फीसदी घटकर 3,44,656 इकाई रह गई। इस गिरावट के बावजूद यात्री वाहनों की बिक्री मई में अब तक दूसरी बार सबसे ज्यादा रही। एक साल पहले की समान अवधि में 3,47,492 पीवी बिके थे। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने सभी श्रेणी के कुल 20,12,969 वाहन बिके। यह मई, 2024 में बिके 19,76,674 वाहनों से 1.8 फीसदी अधिक है। सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, रेपो दर में फरवरी से अब तक एक फीसदी की कटौती और सामान्य से अधिक मानसून से वाहन क्षेत्र पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Unemployment: मौसमी बदलावों के कारण मई में बेरोजगारी दर बढ़कर 5.6% हुई, महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित

पीवी की घरेलू बिक्री में मारुति शीर्ष पर
यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री में मारुति सुजुकी इंडिया सबसे आगे रही। कंपनी ने मई में कुल 1,35,962 यात्री वाहन बेचे। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक साल पहले के 43,218 की तुलना में 52,431 यात्री वाहन बेचे। ह्यूंडई मोटर इंडिया की बिक्री 49,151 से घटकर 43,861 इकाई रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Trade Deficit: आयात घटने से व्यापार घाटा कम होकर 21.88 अरब डॉलर; इलेक्ट्रॉनिक सामानों का निर्यात बढ़ा

दोपहिया बिक्री में 2.2 फीसदी का रहा उछाल
आंकड़ों के मुताबिक, दोपहिया वाहनों की बिक्री मई में सालाना आधार पर 2.2 फीसदी बढ़कर 16,55,927 इकाई पहुंच गई।

  • मोटरसाइकिल की थोक बिक्री 10,39,156 इकाई पर लगभग स्थिर रही। स्कूटर बिक्री 7.1% बढ़कर 5,79,507 इकाई पहुंची।
  • तिपहिया वाहनों की बिक्री 3.3 फीसदी घटकर 53,942 इकाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें