भारत और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष से रक्षा कंपनियों को फायदा हुआ है। शुक्रवार सुबह कई रक्षा कंपनियों के शेयरों में उछाल देखा गया है। दरअसल बुधवार की रात पाकिस्तान की तरफ से भारत के 15 शहरों को निशाना बनाकर हमले की कोशिश की गई थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर दिया। इससे भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।
इन कंपनियों के शेयरों में आया उछाल
शुक्रवार को रक्षा कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड के शेयरों में 9.73 प्रतिशत, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों में 5.89 प्रतिशत, भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयरों में 4.88 प्रतिशत, गार्डन रीज शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड के शेयरों में 3.63 प्रतिशत और हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड के शेयरों में 3.60 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। साथ ही ड्रोन मैन्युफैक्चर्स आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों में 18 प्रतिशत और ड्रोनाचार्य एरियल इनोवेशन लिमिटेड इनोवेशन लिमिटेड के शेयरों में 4.99 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
ये भी पढ़ें-
Timeline: पहलगाम हमला फिर ऑपरेशन सिंदूर; बिलबिलाए पाकिस्तान का दुस्साहस और भारत का पलटवार; पढ़ें पूरी टाइमलाइन