फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DA: केंद्रीय कर्मचारियों को होली पर मिलेगा तोहफा! महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है सरकार

Sun, 05 Feb 2023 02:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिसंबर 2022 के लिए 31 जनवरी 2023 को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी किया गया है। इस सूचकांक के अनुसार, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 4.23 फीसदी बैठती है। 
विज्ञापन
डीए में वृद्धि कर सकती है सरकार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में केंद्र सरकार चार फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। सरकार के इस फैसले का फायदा करीब एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा। बता दें कि अभी केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फीसदी है, जिसे चार फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी किया जा सकता है। इस बढोतरी के लिए एक फार्मूले पर सहमति बनी है। बता दें कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की गणना हर महीने श्रम ब्यूरो द्वारा की जाती है, जो कि श्रम मंत्रालय का अंग है।

विज्ञापन


औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते की गणना की जाती है। दिसंबर 2022 के लिए 31 जनवरी 2023 को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी किया गया है। इस सूचकांक के अनुसार, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 4.23 फीसदी बैठती है। ऐसे में माना जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि प्रक्रिया के तहत वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग डीए में वृद्धि का प्रस्ताव तैयार करेगा, जिसमें इसके राजस्व पर पड़ने वाले असर के बारे में भी बताया जाएगा। बाद में इस प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में  रखा जाएगा, जहां से मंजूरी के बाद डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2023 से लागू हो सकती है। 

इससे पहले 28 सितंबर 2022 में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी। साल में दो बार महंगाई भत्ते की समीक्षा की जाती है। यह समीक्षा जनवरी और जुलाई में होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें