फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी: आयकर विभाग के रडार पर होंगे क्रिप्टो निवेशक, जानें किस योजना पर काम कर रही सरकार

Sat, 04 Dec 2021 05:17 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Govt looking to add crypto in tax law: एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले भारतीय निवेशकों के लिए खास तैयारी कर रही है। इसके तहत सरकार इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 26ए और एनुअल इन्फोर्मेशन रेग्युलेशन (एआईआर) में संशोधन पर विचार कर रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के चालू शीतकालीन सत्र में अगले हफ्ते क्रिप्टोकरेंसी बिल पेश होने की संभावना है। इस बीच एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वाले भारतीय निवेशकों के लिए खास तैयारी कर रही है। इसके तहत आयकर रिटर्न में क्रिप्टो की जानकारी देना जरूरी हो जाएगी। यानी डिजिटल करेंसी में निवेश करने वाले निवेशक आयकर विभाग के रडार पर होंगे। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, सरकार इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 26ए और एनुअल इन्फोर्मेशन रेग्युलेशन (एआईआर) में संशोधन पर विचार कर रही है, जिससे करदाताओं के लिए भारतीय मंचों पर बिटक्वाइन, इथेरियम, टेथर या अन्य किसी भी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश अथवा ट्रेडिंग से हुई कमाई का खुलासा करना जरूरी हो जाएगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें