फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crude Oil: कच्चे तेल की कीमतें एक दिन में चार फीसदी बढ़कर 65 डॉलर पार, भारत में पेट्रोल खपत में 9% उछाल

Tue, 03 Jun 2025 08:02 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

OPEC+ की तरफ से जुलाई में उत्पादन बढ़ोतरी बनाए रखने के बाद कच्चे तेल की कीमतें 4% बढ़कर 65 डॉलर/बैरल पार पहुंचीं। भारत में गर्मियों के सफर से मई में पेट्रोल खपत 9% और डीजल बिक्री 2% बढ़ी। 
विज्ञापन
कच्चा तेल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्पादक समूह ओपेक और अन्य देशों द्वारा जुलाई में उत्पादन वृद्धि को पिछले दो महीनों के समान स्तर पर बनाए रखने के बाद सोमवार को कच्चे तेल की कीमतें चार फीसदी बढ़कर 65 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं। ब्रेंट क्रूड 2.28 डॉलर की तेजी के साथ 65.06 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 4.9 फीसदी बढ़कर 63.78 डॉलर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Biz Updates: ₹2000 वाले 6181 करोड़ के नोट अब भी मौजूद; गलत रखरखाव का आरोप, क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर गिरी गाज

पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन और उसके सहयोगियों (ओपेक प्लस) ने शनिवार को जुलाई में लगातार तीसरे महीने 4.11 लाख बैरल प्रति दिन (बीपीडी) उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया था। मॉर्गन स्टेनली ने कहा, अक्तूबर तक हर महीने 4.11 लाख बीपीडी की वृद्धि होगी और कुल 22 लाख बीपीडी हो जाएगी। ओनिक्स कैपिटल ग्रुप के विश्लेषक हैरी चिलिंगुइरियन ने लिंक्डइन पर लिखा, आगे चलकर तेल की कीमतों में ज्यादा तेजी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- EV में विदेशी निवेश को बढ़ावा: सरकार ने घटाया आयात कर, 10000 करोड़ के वैश्विक राजस्व वाली कंपनियां होंगी पात्र

पेट्रोल मांग लगातार दूसरे माह बढ़ी, 9 फीसदी तेजी
वैश्विक रिपोर्ट से इतर भारत में गर्मियों में यात्रा बढ़ने से पेट्रोल की खपत में लगातार दूसरे महीने वृद्धि हुई है। मई में पेट्रोल की खपत 8.77 फीसदी बढ़कर 37 लाख टन हो गई। एक साल पहले 34.6 लाख टन थी। डीजल की बिक्री दो फीसदी बढ़कर 85.7 लाख टन हो गई। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में डीजल खपत 4 फीसदी बढ़कर 82.3 लाख टन रही थी। पिछले कुछ महीनों में डीजल की मांग घटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें