फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crude Oil: फिर 100 डॉलर के पार पहुंच सकता है कच्चा तेल, महंगाई का बना रहेगा दबाव

Thu, 21 Sep 2023 07:13 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली

सार

जून मध्य से अब तक क्रूड 30% से अधिक बढ़कर 95 डॉलर तक पहुंच चुका है। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर निर्णय से पहले बुधवार को तेल का भाव एक डॉलर तक गिर गया था।
विज्ञापन
क्रूड ऑयल - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कच्चा तेल फिर 100 डॉलर के पार जा सकता है। गोल्डमैन सैश ने यह अनुमान जताते हुए कहा, मांग में उछाल और ओपेक सहित अन्य देशों में आपूर्ति प्रतिबंधों के कारण क्रूड के दाम में तेजी आ सकती है। इससे महंगाई पर दबाव बना रहेगा।

विज्ञापन


जून मध्य से अब तक क्रूड 30% से अधिक बढ़कर 95 डॉलर तक पहुंच चुका है। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर निर्णय से पहले बुधवार को तेल का भाव एक डॉलर तक गिर गया था। ओपेक प्लस देशों के प्रमुख सऊदी अरब व रूस के आपूर्ति प्रतिबंधों से कच्चा तेल इस समय 10 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका और चीन में बेहतर स्थिति ने भी इसमें मदद की है। तेल के भंडार में तेजी से गिरावट आ रही है।

80-105 डॉलर क्रूड की कीमत रख सकता है ओपेक
ओपेक 2024 में मजबूत एशिया-केंद्रित वैश्विक मांग वृद्धि का लाभ उठाकर ब्रेंट को 80 डॉलर से 105 डॉलर के दायरे में बनाए रखने में सक्षम होगा। पिछले सप्ताह अमेरिकी तेल के भंडार में 50 लाख बैरल की कमी आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें