फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crude Oil Price Hike: कच्चे तेल का भाव एक बार फिर 120 डॉलर के पार, क्या बढ़ जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

Tue, 31 May 2022 02:32 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Crude Oil Price Hike Update In Hindi: क्रूड ऑयल की कीमतों में आग लग गई है और भाव बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इसकी कीमत बढ़ने से देश में पेट्रोल-डीजल के भाव में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ गई है। गौरतलब है कि बीते दिनों कच्चे तेल की कीमतें 139 डॉलर प्रति बैरल के शिखर पर पहुंच गई थीं। 
विज्ञापन
कच्चे तेल का दाम 120 डॉलर के पार पहुंचा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद कच्चे तेल के दाम में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। यहां तक कि इसका भाव 139 डॉलर प्रति बैरल के शिखर पर पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद इसमें नरमी आई, लेकिन एक बार क्रूड ऑयल की कीमतों में आग लग गई है और भाव बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। 

विज्ञापन


क्रूड के भाव में इजाफा, रुपया धड़ाम
क्रूड ऑयल के भाव में आई तेजी के चलते इसका तत्काल असर रुपये की कीमत पर भी देखने को मिला है और मंगलवार को डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा रुपया 13 पैसे तक टूटकर बंद हुआ, वहीं बुधवार को भी रुपये में 12 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट में कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 0.91 फीसदी बढ़कर 122.78 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच चुकी है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 119 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

पेट्रोल-डीजल के दाम पर असर संभव
गौरतलब है कि कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का असर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर होता है। बीते दिनों क्रूड के दाम में उछाल के साथ-साथ देश में ईंधन की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली थी। हालांकि, सरकार की ओर से लिए गए पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती के फैसले के कारण आम जनता को थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन क्रूड के दाम में फिर आए उबाल से देश में ईंधन की कीमतें बढ़ने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


130 डॉलर के पार पहुंच सकता है दाम
विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल का भाव एक बार फिर से 130 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच सकता है। यहां बता दें कि जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ था तभी सं सप्लाई चेन बुरी तरह बाधिक हुई और इसका सीधा असर तेल की कीमतों पर पड़ा है। वहीं युद्ध अभी भी जारी है और कब तक चलेगा यह कहा नहीं जा सकता, ऐसे में कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ीं तो घरेलू स्तर पर एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है।  
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें