फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: आलू-टमाटर की कीमतें घटने से 9% सस्ती हुई शाकाहारी थाली, सालाना आधार पर दो फीसदी बढ़ गई कीमत

Fri, 07 Feb 2025 06:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

क्रिसिल की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर में शाकाहारी थाली के दाम 31.60 रुपये रहे हैं। हालांकि, अक्तूबर में 33.30 रुपये के शीर्ष पर पहुंचने के बाद से लगातार कीमतें घट रही हैं। आलू की कीमत पिछले साल के निचले आधार पर 24 रुपये से 35 प्रतिशत बढ़कर 31 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
शाकाहारी थाली। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलू और दाल की कीमतों में तेजी से जनवरी में घरों में पकने वाली थाली की कीमत सालाना आधार पर दो फीसदी महंगी होकर 28.70 रुपये पर पहुंच गई है जो जनवरी, 2024 में 28 रुपये थी। हालांकि, दिसंबर में घरेलू गैस और टमाटर के सस्ते होने से मासिक आधार पर दाम 9 फीसदी घट गया है।

विज्ञापन


क्रिसिल की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर में शाकाहारी थाली के दाम 31.60 रुपये रहे हैं। हालांकि, अक्तूबर में 33.30 रुपये के शीर्ष पर पहुंचने के बाद से लगातार कीमतें घट रही हैं। आलू की कीमत पिछले साल के निचले आधार पर 24 रुपये से 35 प्रतिशत बढ़कर 31 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। रबी की ताजा आवक के कारण टमाटर के दाम मासिक आधार पर 34 प्रतिशत और आलू एवं प्याज की कीमतों में क्रमशः 16 प्रतिशत और 21 फीसदी की मासिक गिरावट से थालियों की कीमतों पर सकारात्मक असर पड़ा है।

मांसाहारी थाली 17 फीसदी महंगी चिकन के दाम में वृद्धि से जनवरी में मांसाहारी थाली की कीमत 17 फीसदी बढ़कर 60.6 रुपये हो गई है। जनवरी, 2024 में यह 52 रुपये थी। मासिक आधार पर यह चार फीसदी घटी है। दिसंबर में 63.30 रुपये दाम था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें