फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Credit Card Spends: लोगों में बढ़ा क्रेडिट कार्ड का क्रेज, अक्तूबर में पहली बार एक लाख करोड़ से ज्यादा की खरीदारी

Sat, 04 Dec 2021 02:50 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Credit Card Spends Jumps In October: एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्तूबर महीने में देश में क्रेडिट कार्ड के माध्यम से की गई खरीदारी में 12 फीसदी का इजाफा देखा गया है। पहली बार किसी एक महीने में क्रेडिट कार्ड से होने वाला खर्च 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में जैसे-जैसे डिजिटलीकरण बढ़ा, वैसे-वैसे ऑनलाइन खरीदारी में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। वर्तमान हालात ये हैं कि भारत में क्रेडिट कार्ड से खरीदार माह-दर-माह बढ़ती जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्तूबर महीने में देश में क्रेडिट कार्ड के माध्यम से की गई खरीदारी में 12 फीसदी का इजाफा देखा गया है। 

विज्ञापन


पहली बार एक लाख करोड़ के पार 
गौरतलब है कि अक्तूबर महीने में त्योहारी सीजन था, जिसके चलते हर क्षेत्र में मांग बढ़ी और लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान खरीदारी करने वाले लोगों ने कैश से ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट करने को तरजीह दी। खासतौर पर क्रेडिट कार्ड से कर्ज लेकर खरीदारी ज्यादा की गई। यही कारण है कि अक्तूबर में पहली बार किसी एक महीने में क्रेडिट कार्ड से होने वाला खर्च 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। अक्तूबर में कुल 1,01,200 करोड़ रुपये खर्च किए गए। 

पिछले महीने से 26 फीसदी ज्यादा खर्च
त्योहारी सीजन के दौरान की गई जमकर खरीदारी में लोगों ने सबसे ज्यादा आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया। रिपोर्ट के अनुसार, अक्तूबर में इससे पिछले महीने सितंबर की तुलना में क्रेडिट कार्ड से खरीदारी 26 फीसदी ज्यादा की गई। 
विज्ञापन


देश में क्रेडिट कार्ड यूजर बढ़े 
इस रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि देश में जिस तरह से ऑनलाइन खरीदारी (खासकर क्रेडिट कार्ड से) बढ़ रही है। उसी तेजी से क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। अक्तूबर महीने में विभिन्न बैंकों के द्वारा 13 लाख 36 हजार नए उपयोगकर्ताओं को क्रेडिट कार्ड मुहैया कराए। इस तरह सितंबर की तुलना में क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं की संख्या में करीब 22 फीसदी की वृद्धि हुई है। 

आईसीआईसीआई ने दिए सबसे ज्यादा कार्ड
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ताजा आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि देश में क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या 6.64 करोड़ तक पहुंच चुकी है। इस आंकड़े में मासिक आधार पर अक्तूबर में पिछले 14 महीनों की सबसे तेज बढ़त दर्ज की गई है। इस दौरान त्योहारी सीजन में सबसे ज्यादा क्रेडिट कार्ड आईसीआईसीआई बैंक की ओर से जारी किए गए। आईसीआईसीआई ने अक्तूबर में 2.78 लाख नए उपयोगकर्ता जोड़े। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें