फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Price: आज से महंगा मिलेगा कमर्शियल गैस सिलेंडर, तेल कंपनियों ने दाम में की 209 रुपये की बढ़ोतरी

Sun, 01 Oct 2023 12:08 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1731.50 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
Gas Cylinder - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की घोषण की है। सूत्रों के मुताबिक, रविवार यानी एक अक्तूबर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 209 रुपये बढ़ जाएगी। इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1731.50 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन


बता दें, एक सितंबर को तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में 158 रुपये की कटौती की थी। इसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 1,522 रुपये हो गई थी। अगस्त महीने की शुरुआत में भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 99.75 रुपये की कटौती की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इस तरह, पिछले दो महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब 258 रुपये की कटौती की गई थी। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ताजा बढ़ोतरी से महंगाई पर असर पड़ सकता है। खास कर, रेस्टोरेंट में भोजन खाना के लिए आपको अधिक पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें