फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commerce Ministry: इस्पात उत्पादों पर 200 दिनों के लिए 12% सुरक्षा शुल्क लगाने की सिफारिश, ये है कारण

Wed, 19 Mar 2025 09:05 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा डीजीटीआर ने घरेलू इस्पात उत्पादकों को आयात में वृद्धि से बचाने के उद्देश्य से कुछ इस्पात उत्पादों पर 200 दिन के लिए 12 प्रतिशत का अनंतिम सुरक्षा शुल्क लगाने की सिफारिश की है। आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
पीयूष गोयल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा डीजीटीआर ने घरेलू इस्पात उत्पादकों को आयात में वृद्धि से बचाने के उद्देश्य से कुछ इस्पात उत्पादों पर 200 दिन के लिए 12 प्रतिशत का अनंतिम सुरक्षा शुल्क लगाने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने फैब्रिकेशन, पाइप निर्माण, निर्माण, पूंजीगत सामान, ऑटो, ट्रैक्टर, साइकिल और इलेक्ट्रिकल पैनल सहित विभिन्न उद्योगों में उपयोग किए जाने वाले 'गैर-मिश्र धातु और मिश्र धातु स्टील फ्लैट उत्पादों' के आयात में अचानक वृद्धि की जांच शुरू की थी। भारतीय इस्पात संघ की शिकायत के बाद यह जांच की गई।

ये भी पढ़ें: Sunita Williams Return LIVE: सुनीता विलियम्स समेत चार यात्री सुरक्षित लौटे, नासा ने कहा- क्रू-9 की सफल वापसी
विज्ञापन


निदेशालय ने अपनी जांच में प्रारंभिक रूप से पाया है कि भारत में इन उत्पादों के आयात में हाल ही में अचानक, तीव्र और महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है, जिससे घरेलू उद्योग/उत्पादकों को गंभीर क्षति पहुंचने का खतरा है।

निदेशालय ने 18 मार्च को जारी अधिसूचना में कहा है कि ऐसी गंभीर परिस्थितियां मौजूद हैं, जहां अनंतिम सुरक्षा उपायों के लिए आवेदन में किसी भी प्रकार की देरी से ऐसी क्षति होगी, जिसकी मरम्मत करना कठिन होगा। अनंतिम सुरक्षा उपायों को तत्काल लागू करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sunita Williams Splashdown: सुनीता-बुच के साथ अमेरिकी समुद्र में उतरा स्पेसएक्स ड्रैगन, देखिए पहली तस्वीरें

डीजीटीआर ने एक अधिसूचना में कहा है, "प्राधिकरण विचाराधीन उत्पाद के आयात पर अंतिम निर्धारण होने तक 200 दिनों के लिए 12 प्रतिशत की दर से अनंतिम सुरक्षा शुल्क लगाने की सिफारिश करता है।" शुल्क लगाने का अंतिम निर्णय वित्त मंत्रालय लेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें