Ajay Banga: गुरुवार को प्रकाशित एक खुले समर्थन पत्र में 55 अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों, अधिकारियों, दिग्गजों और पूर्व सरकारी अधिकारियों ने विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए बिजनेस लीडर के नामांकन का समर्थन किया है। इस समर्थन से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि विश्व बैंक अध्यक्ष के रूप में मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ की उम्मीदवारी मजबूत हो रही है।
55 लोगों के विभिन्न क्षेत्रों के जानकारों के एक समूह जिनमें नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री और शिक्षाविद शामिल हैं, ने विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष के रूप में भारतीय-अमेरिकी अजय बंगा के नामांकन का समर्थन किया है। उन्होंने बंगा को वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण दौर में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति बताया है।
विज्ञापन
63 वर्षीय अजय बंगा को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले महीने विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष के रूप में नामित किया था।
गुरुवार को प्रकाशित एक खुले समर्थन पत्र में 55 अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों, अधिकारियों, दिग्गजों और पूर्व सरकारी अधिकारियों ने विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए बिजनेस लीडर के नामांकन का समर्थन किया है। इस समर्थन से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि विश्व बैंक अध्यक्ष के रूप में मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ की उम्मीदवारी मजबूत हो रही है।
बंगा का समर्थन करने वाले चार नोबेल पुरस्कार विजेताओं में डॉ. जोसेफ स्टिग्लिट्ज़ (जिन्हें 2001 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला था), डॉ माइकल स्पेंस (2001 में आर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के विजेता) और प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस (2006 के नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता) के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
बंगा के समर्थन में जारी पत्र में कहा गया है कि ''एक सच्चे ग्लोबल सिटीजन अजय के पास विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में रहने और काम करने का व्यापक अनुभव है। महत्वपूर्ण बात यह है कि बंगा वैश्विक दक्षिण के लिए गहरी प्रशंसा की भावना रखते हैं। वह सहज रूप से समझते हैं कि आर्थिक विकास केवल तभी बनाए रखा जा सकता है जब लोग और प्रकृति एक साथ आगे बढ़ें अलग-अलग नहीं। चिट्ठी में यह भी कहा गया है कि अजय बंगा इस महत्वपूर्ण दौर में विश्व बैंक का नेतृत्व संभालने के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं।