फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coal India: इंडोनेशिया की कंपनी को सौंपा गया कोयला आयात करने का जिम्मा, अगस्त व सितंबर में होगी आपूर्ति

Fri, 15 Jul 2022 07:23 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की कई ऊर्जा निर्माता कंपनियों ने कोल इंडिया के आयातित कोयले को खरीदने में दिलचस्पी दिखायी है, इनमें सीईएसई, आधुनिक पावर, रत्तन इंडिया, साई वर्धा, अवंथा पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, केएसके, एबीसी इंडिया जैसी कंपनियां शामिल हैं।
विज्ञापन
भारत में कोयला आयात - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने ऊर्जा उत्पादक कंपनियों के लिए 7.91 लाख टन कोयला आयात करने का जिम्मा इंडोनेशिया की कंपनी बारा दया एनर्जी (Bara Daya Energi) को सौंप दिया है। सूत्रों के अनुसार इस आयातित कोयले की आपूर्ति अगस्त और सितंबर महीने में उर्जा कंपनियों को दी जानी है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि बीते अप्रैल और मई महीने में भीषण गर्मी के बीच ऊर्जा उत्पादक कंपनियों के पास कोयले की कमी होने से देश में बिजली की निर्बाध आपूर्ति प्रभावित हुई थी। उसी के बाद सरकार ने कोयला आयात करने का फैसला लिया था। 

सूत्रों के अनुसार ईस्ट और वेस्ट कोस्ट सप्लाई के लिए मीडियम टर्म टेंडर के लिए एल1 वेंडर को नौ जुलाई को ठेका पत्र जारी किया गया था।  

आपको बता दें कि जिन ऊर्जा निर्माता कंपनियों ने कोल इंडिया के आयातित कोयले को खरीदने में दिलचस्पी दिखायी है उनमें सीईएसई, आधुनिक पावर, रत्तन इंडिया, साई वर्धा, अवंथा पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, केएसके और एबीसी इंडिया जैसी कंपनियां शामिल हैं। 
विज्ञापन


कोल इंडिया से जुड़े सूत्रों के मुताबिक 2022 के अगस्त महीने में जहां 4.295 लाख टन कोयले का आयात किया जाना है, वहीं सितंबर महीने में 3.615 लाख टन कोयला आयात होना है। 

सूत्रों के मुताबिक बीते आठ जुलाई को हुई कोल इंडिया बोर्ड की मीटिंग के दौरान 2.416 मीट्रिक टन कोयला आयात के लिए जारी अल्प अवधि निविदा को कैंसिल कर दिया था। वहीं, ईस्ट व वेस्ट कोस्ट के लिए मध्यम अवधि निविदा के तहत कोयला आयात की प्रक्रिया जारी रखने का फैसला किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें