केस-1: बिलासपुर में रिटायर बुजुर्ग को साइबर ठगों ने मोटा मुनाफा का लालच देकर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर शेयर बाजार में निवेश के लिए तैयार किया। उनको भरोसे में लेकर एप इंस्टॉल करवा दिया। पहले 50,000 रुपये निवेश कराया। इस पर बुजुर्ग को अच्छा फायदा भी मिला। इस लालच में आकर उनसे 10 दिनों में 46 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। फिर आरोपियों ने मोबाइल बंद कर लिया।
प्रतिष्ठित बैंकों और कंपनियों के एप को ही चुनें
हमेशा प्रतिष्ठित बैंकों और कंपनियों के एप को ही चुनें। स्मार्टवेल्थ एप ऐसा साधन देता है, जो यूजर्स को एक ही स्थान पर वित्त का प्रबंधन करने में मदद करता है। इसके जरिये आप 100 रुपये से भी निवेश को शुरू कर सकते हैं। यह निवेश बाधाओं को कम करता है और सुनिश्चित करता है कि नए लोग भी आसानी से निवेश शुरू कर सकें। यह एप सेवानिवृत्ति योजना, रोजमर्रा के निवेश पर नजर रखने जैसे तमाम साधनों में काम आता है।
स्मार्टवेल्थ एप के पीछे का दृष्टिकोण एक ऐसे भारत को देखना है जहां महानगरीय, शहरी भारत और अर्ध-शहरी व ग्रामीण आबादी के लिए बहुभाषी संस्करणों में जानकारियां उपलब्ध हों। -राकेश सिंह, डिजिटल इकोसिस्टम प्रमुख, एचडीएफसी बैंक