फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chinese Economic Growth: चीनी अर्थव्यवस्था की विकास दर पांच फीसदी, गत वर्ष हुए मजबूत निर्यात का मिला फायदा

Mon, 19 Jan 2026 07:55 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।

सार

अमेरिकी टैरिफ के बावजूद 2025 में चीन की अर्थव्यवस्था 5% बढ़ी, मजबूत निर्यात ने कमजोरी झेल रही घरेलू मांग की भरपाई की। हालांकि साल की आखिरी तिमाही में विकास दर घटकर 4.5% रही, जो 2022 के बाद सबसे धीमी है।
विज्ञापन
चीन का झंडा (सांकेतिक) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के बावजूद चीन की अर्थव्यवस्था ने 2025 में सालाना आधार पर पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। मजबूत निर्यात ने कमजोर घरेलू मांग की भरपाई की और आर्थिक वृद्धि को सहारा दिया। हालांकि, साल के आखिरी तिमाही में विकास दर घटकर 4.5 प्रतिशत रह गई, जो कोविड-19 महामारी के बाद यानी 2022 के अंत से सबसे धीमी तिमाही वृद्धि है। चीनी सरकार ने यह जानकारी सोमवार को दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:अरबपतियों के सियासी वर्चस्व के बीच भारत बना मिसाल: रिपोर्ट में दावा- 'आरक्षण' से ताकत का लोकतांत्रिक बंटवारा

पिछली तिमाही में 4.8 प्रतिशत की हुई थी सालना वृद्धि

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन ने इससे पिछली तिमाही में 4.8 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, रियल एस्टेट सेक्टर में लंबे समय से जारी मंदी और महामारी के बाद पैदा हुई रुकावटों का असर अब भी अर्थव्यवस्था पर दिख रहा है।

जीडीपी रिकॉर्ड 20.01 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा बोर्ड (एनबीएस) के आंकड़ों के अनुसार, जीडीपी रिकॉर्ड 140.1879 ट्रिलियन युआन तक पहुंच गया, जो 20.01 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर है, और पहली बार 20 ट्रिलियन के आंकड़े को पार कर गया है।

अंतिम तिमाही में विकास दर धीमी होर तीन साल के नीचले स्तर पर पहुंची

हालांकि, घरेलू चुनौतियों की एक शृंखला के कारण अंतिम तिमाही में विकास दर धीमी होकर तीन साल के निचले स्तर 4.5 प्रतिशत पर आ गई। यह 2022 की अंतिम तिमाही के बाद से चीन की सबसे धीमी तिमाही वृद्धि थी, जब कोविड-19 संकट से प्रभावित होने के कारण इसमें केवल 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर, चीन की अर्थव्यवस्था में 2025 के अंतिम तीन महीनों में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
 

निर्यात अर्थव्यवस्था का सबसे मजबूत सहारा बना

  • चीन के नेतृत्व ने सुस्त पड़ती ग्रोथ को रफ्तार देने के लिए कई कदम उठाए, लेकिन घरेलू उपभोग और निजी निवेश अपेक्षा के मुताबिक नहीं बढ़ सके।
  • चीन ने पिछले साल 1.19 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड वस्तु निर्यात व्यापार अधिशेष के कारण मुख्य रूप से पांच प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर हासिल की,
  • जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ हमलों और अन्य बाजारों के तेजी से विकास के कारण अमेरिका को शिपमेंट में गिरावट के प्रभाव को नजरअंदाज कर दिया गया।
  • ऐसे में निर्यात अर्थव्यवस्था का सबसे मजबूत सहारा बना।
  • मजबूत वैश्विक मांग और सप्लाई चेन में चीन की पकड़ के चलते देश ने 1.2 ट्रिलियन डॉलर का रिकॉर्ड व्यापार अधिशेष दर्ज किया।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2025 की वार्षिक वृद्धि सरकार के करीब 5 प्रतिशत के आधिकारिक लक्ष्य के अनुरूप रही। हालांकि, साल के अंत में आई सुस्ती ने आगे की चुनौतियों की ओर इशारा किया है, खासकर ऐसे समय में जब वैश्विक व्यापार तनाव और घरेलू मांग की कमजोरी बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें