फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America: धोखाधड़ी मामले में चीन के कारोबारी गुओ वेनगुई को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने बताया ये कारण

Fri, 21 Apr 2023 08:57 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

America: डब्ल्यूएसजे की रिपोर्ट के अनुसार, मैनहट्टन पेंटहाउस से बीजिंग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाले गुओ को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था और उन पर एक अरब डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
चीनी उद्योगपति गुओ वेंगुई। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क के एक संघीय न्यायाधीश ने धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोपों में चीनी अरबपति गुओ वेनगुई को गुरुवार को जमानत देने से इनकार कर दिया। निर्वासित व्यवसायी और बीजिंग के मुखर आलोचक को पिछले महीने अमेरिका की ओर से धोखाधड़ी का आरोप लगाए जाने के बाद जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। गुओ ने 2014 में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तहत भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई के दौरान चीन छोड़ दिया था।

विज्ञापन


खुद को और परिवार के लोगों को लाभ पहुंचाने का है आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैनहट्टन पेंटहाउस से बीजिंग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाले गुओ को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था और उन पर एक अरब डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था।  गुओ और उनके वित्तीय सलाहकार किन मिंग जे पर हजारों पीड़ितों को धोखा देने की साजिश रचने का आरोप है। अभियोग के अनुसार, दोनों ने कथित तौर पर  30 करोड़ डॉलर से अधिक की राशि का इस्तेमाल खुद को और अपने परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए किया। 

वेनगुई ने दिया था 24 घंटे गार्ड रखने का प्रस्ताव
रिपोर्ट के अनुसार, गुओ ने हालांकि खुद को निर्दोष बताया है और 24 घंटे गार्ड रखने का प्रस्ताव दिया है और उन्हें अपनी पत्नी के कनेक्टिकट स्थित घर में जीपीएस निगरानी के साथ हिरासत में रखा गया है। न्यायाधीश ने अपने प्रस्तावित जमानत पैकेज को अपर्याप्त बताया, यह देखते हुए कि उन्होंने दिवालियापन के लिए आवेदन किया है और उनके पास 'भागने के साधन और जानकारी' है। यूएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी जिला न्यायाधीश अनालिसा टोरेस ने कहा कि अभियोजकों ने इस बात की अधिक संभावना दिखाई है कि गुओ वेंगुई के भागने का गंभीर खतरा था, और स्पष्ट और ठोस सबूतों से पता चला कि अगर उसे रिहा किया गया तो वह समुदाय के लिए आर्थिक नुकसान का खतरा पैदा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें