फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: चीन ने विश्व बैंक प्रमुख के तौर पर अजय बंगा की उम्मीदवारी का समर्थन करने पर संदेह जताया, कही ये बात

Wed, 22 Mar 2023 10:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

China: वाशिंगटन से मिली खबरों में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से बैंक के प्रमुख के तौर पर नामित 63 वर्षीय बंगा अपनी उम्मीदवारी के लिए बीजिंग का समर्थन हासिल करने बुधवार को चीन जाने वाले हैं। वे वहां पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के अधिकारियों से मिलेंगे। 
विज्ञापन
world bank
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी अजय बंगा का समर्थन करने पर संदेह जताते हुए बुधवार को कहा कि वह योग्यता के आधार पर 'अन्य संभावित उम्मीदवारों' का समर्थन करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


वाशिंगटन से मिली खबरों में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से बैंक के प्रमुख के तौर पर नामित 63 वर्षीय बंगा अपनी उम्मीदवारी के लिए बीजिंग का समर्थन हासिल करने बुधवार को चीन जाने वाले हैं। वे वहां पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के अधिकारियों से मिलेंगे। 

यह पूछे जाने पर कि क्या चीन बंगा का समर्थन करेगा, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, 'हमने अमेरिकी पक्ष की ओर से नामित उम्मीदवार पर विचार किया है और अन्य संभावित उम्मीदवारों के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक दुनिया का सबसे प्रभावशाली बहुपक्षीय विकास संस्थान है और वैश्विक गरीबी उन्मूलन और विकास के लिए प्रणालीगत महत्व का है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'विश्व बैंक के एक प्रमुख शेयरधारक के रूप में, चीन एक खुली, पारदर्शी और योग्यता-आधारित प्रमुख के चयन प्रक्रिया के लिए सभी पक्षों के साथ काम करने के लिए तैयार है। बाइडन ने पिछले महीने घोषणा की थी कि अमेरिका बंगा को विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए नामित कर रहा है और कहा था कि भारतीय-अमेरिकी कारोबारी नेता ''इतिहास के इस महत्वपूर्ण क्षण'' में वैश्विक संस्थान का नेतृत्व करने के लिए विशिष्ट रूप से सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें