फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tariff War: अमेरिका की टैरिफ वॉर पर ड्रैगन का पलटवार, अमेरिकी कृषि उत्पादों के आयात पर 15% तक का शुल्क लगाया

Tue, 04 Mar 2025 11:51 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डायरी, अमर उजाला, बीजिंग

सार

इससे पहले ट्रंप ने फरवरी में चीन से आयात पर 10 फीसदी शुल्क लगाया था। उन्होंने सोमवार को फिर से जोर दिया कि मंगलवार को यह दर दोगुनी होकर 20 प्रतिशत हो जाएगी।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से छेड़े गए टैरिफ वार पर चीन ने पलटवार किया। चीन ने मंगलवार को चिकन, पोर्क (सुअर का मांस), सोया और बीफ (गोमांस) सहित प्रमुख अमेरिकी कृषि उत्पादों के आयात पर 15 फीसदी तक का अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा घोषित शुल्क 10 मार्च से प्रभावी होंगे। 

विज्ञापन


शुल्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चीनी उत्पादों के आयात पर शुल्क बढ़ाकर 20 फीसदी करने के आदेश के बाद लागू किए गए हैं। ये शुल्क मंगलवार से प्रभावी हो गए हैं। इसमें कहा गया है कि अमेरिका में उगाए गए चिकन, गेहूं, मक्का और कपास के आयात पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगेगा। ज्वार, सोयाबीन, सूअर का मांस, बीफ, समुद्री भोजन, फल, सब्जियां और डेयरी उत्पादों पर शुल्क 10 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा।

इससे पहले ट्रंप ने फरवरी में चीन से आयात पर 10 फीसदी शुल्क लगाया था। उन्होंने सोमवार को फिर से जोर दिया कि मंगलवार को यह दर दोगुनी होकर 20 प्रतिशत हो जाएगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मैक्सिको और कनाडा से आयात पर 25 फीसदी शुल्क मंगलवार से लागू होगा। इससे उत्तर अमेरिका में व्यापार युद्ध की आशंकाएं फिर से पैदा हो गई हैं, जिससे मुद्रास्फीति बढ़ने और विकास में बाधा उत्पन्न होने के संकेत पहले ही मिल चुके हैं।
विज्ञापन


ट्रंप ने फरवरी में एक महीने की मोहलत दी थी, क्योंकि मैक्सिको और कनाडा दोनों ने रियायतों का वादा किया था, ट्रंप ने सोमवार को कहा कि नए शुल्क से बचने के लिए मैक्सिको या कनाडा के लिए कोई गुंजाइश नहीं बची है। कनाडा के ऊर्जा उत्पादों जैसे तेल और बिजली पर 10 फीसदी की कम दर से शुल्क लगाया जाएगा।

उनकी टिप्पणियों ने अमेरिकी शेयर बाजार को झकझोर कर रख दिया, सोमवार दोपहर के कारोबार में एसएंडपी 500 इंडेक्स में दो प्रतिशत की गिरावट आई। यह राजनीतिक और आर्थिक जोखिमों का संकेत है, जिससे मुद्रास्फीति बढ़ने और मैक्सिको और कनाडा के साथ दशकों पुरानी व्यापार साझेदारी खत्म होने की आशंका है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें