फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: चीन ने बोइंग डिफेंस समेत तीन अमेरिकी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, बाइडन सरकार के इस कदम पर किया पलटवार

Mon, 20 May 2024 10:31 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

China: चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने जनरल डायनेमिक्स लैंड सिस्टम्स के साथ-साथ बोइंग डिफेंस, स्पेस एंड सिक्योरिटी पर भी प्रतिबंध लगाए गए। ये कंपनियां चीन में नया निवेश नहीं कर पाएंगी।
विज्ञापन
बोइंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बोइंग डिफेंस समेत तीन अमेरिकी कंपनियों से आयात और निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंत्रालय ने जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स को अपनी अविश्वसनीय संस्थाओं की सूची में डाल दिया और कहा कि उसने ताइवान को हथियार बेचे।

विज्ञापन


चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने जनरल डायनेमिक्स लैंड सिस्टम्स के साथ-साथ बोइंग डिफेंस, स्पेस एंड सिक्योरिटी पर भी प्रतिबंध लगाए गए। ये कंपनियां चीन में नया निवेश नहीं कर पाएंगी।

कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों को अब चीन में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। उनके वर्क परमिट को उनके आगंतुक और आवासीय स्थिति के साथ रद्द कर दिया जाएगा। मंत्रालय ने घोषणा की कि उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए संबंधित आवेदनों को भी मंजूरी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


चीन ने यह कदम बाइडन प्रशासन द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बैटरी, कंप्यूटर चिप्स और चिकित्सा उत्पादों सहित कई चीनी वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाने के बाद उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें