फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: चीन की घटिया क्वालिटी वाले मेडिकल किट की हो रही थू-थू, फिर भी कमाए 1.4 अरब डॉलर

Mon, 06 Apr 2020 07:23 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साकेंतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
चीन के वुहान से पैदा हुआ कोरोना वायरस दुनियाभर में महामारी बन कर फैल गया है। इस वायरस ने अब तक दुनिया में 70 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। हालांकि, अब चीन में हालात काफी सामान्य हो चुके हैं। ऐसे में चीन की तरफ से बताया गया है कि दुनिया के कई देशों में उसने मार्च से अब तक में करीब चार अरब मास्क बेचे हैं। 
विज्ञापन


चीन की तरफ से यह जानकारी ऐसे समय में दी गई है, जब चिकित्सा से जुड़े उसके उपकरणों को खरीदने वाले देश गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। चीन के सीमा शुल्क विभाग की एक अधिकारी जिन हेई ने बताया कि एक मार्च से अब तक 50 से अधिक देशों को 3.86 अरब मास्क निर्यात किए गए हैं। वहीं, इस दौरान चीन ने 3.75 करोड़ सुरक्षा परिधानों को निर्यात किया है। जिन हेई के मुताबिक मार्च से अब तक में चीन ने 16 हजार वेंटिलेटर्स को 50 से ज्यादा देशों में निर्यात किया है। इसके अलावा इन देशों में 28.4 लाख कोविड-19 टेस्टिंग किट निर्यात किए गए हैं।

जिन हेई ने बताया कि ये निर्यात 10.2 अरब युआन यानी कि 1.4 अरब डॉलर के बराबर हैं। बता दें कि चीन के मेडिकल से जुड़े उपकरणों की गुणवत्ता को लेकर कई देश शिकायत कर रहे हैं। इनमें नीदरलैंड, फिलीपींस, क्रोएशिया, तुर्की और स्पेन जैसे देश शामिल हैं।
विज्ञापन


इन मेडिकल से जुड़े सामानों की गुणवत्ता का हाल इतना बुरा है कि नीदरलैंड ने पिछले सप्ताह चीन से आए 13 लाख मास्क में से छह लाख मास्क खराब गुणवत्ता के कारण वापस लौटा दिए। वहीं, स्पेन ने भी हजारों कोविड-19 टेस्ट किट को खारिज कर दिया। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में अब तक 70,533 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से 1,287,168 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें