फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Action: सस्ते घर का झांसा देकर पैसे लिए फिर आईपीएल टीमों और फिल्म प्रोडक्शन पर खर्च कर दिया, अब ईडी ने जब्त की 137 करोड़ की संपत्ति

Mon, 04 Jul 2022 07:01 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईडी के मुताबिक आरोपियों ने निवेशकों को सस्ता घर दिलाने का वादा कर उनसे पैसे लिए फिर निवेशकों को जानकारी दिए बिना उन पैसों को बॉलीवुड फिल्में बनाने और आईपीएल टीमों में निवेश करने पर खर्च कर दिया।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईडी ने सोमवार को मनी लाउंड्रिंग से जुड़े एक मामले में बेंगलुरु में बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि निवेशकों को सस्ता घर दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के के आरोप में कार्रवाई करते हुए लगभग 137 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। जब्त की गई संपत्ति में भूमि और रिहायशी घर शामिल हैं।

विज्ञापन


ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी संपत्ति ड्रीम्स इंफ्रा इंडिया लिमिटेड, उसकी मैनेजिंग डायरेक्टर दिशा चौधरी, टीजीएस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और उसकी एमडी मंदीप कौर व अन्य के नाम पर हैं। 

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक पीएमएलए कानून के तहत बीते 27 जून को 16 संपत्तियों की जब्ती के आदेश जारी किए गए थे। ईडी की ओर से यह भी बताया गया है कि इन संपत्तियों का कुल मुल्य लगभग 137.6 करोड़ रुपये है।    
विज्ञापन


इस मामले में एजेंसी ने अरोपित के साथ-साथ उसकी कंपनी गृह कल्याण और सचिन नायक उर्फ योगेश के खिलाफ 125 एफआईआर दर्ज के बाद संज्ञान लेते हुए मनी लाउंड्रिंग का केस दर्ज कर लिया गया है।

ईडी की ओर से बताया गया है कि साल 2011-12 से 2016-17 के बीच आरोपितों ने लगभग 10299 ग्राहकों से करीब 722 करोड़ रुपये लिए थे। इन पैसों का उन्होंने अपने निजी फायदे के लिए गलत तरीके से इस्तेमाल किया था। ईडी का कहना है कि ये पैसे ग्राहकों को सस्ता घर दिलाने का सपना दिखाकर वसूले गए थे, पर उन्हें ना घर मिला ना ही उनके पैसे लौटाये गए।

ईडी के मुताबिक आरोपियों ने ये पैसे निवेशकों को जानकारी दिए बिना बॉलीवुड फिल्में बनाने, आईपीएल टीमों में निवेश करने, विलासिता से भरी पार्टियों, खर्चीली शादियों, उपहार देने और म्यूचअल फंड्स में निवेश करने में खर्च किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें