फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनावाला ने किया दावा: लोगों में टीकाकरण के प्रति उत्साह कम, कोविशील्ड के उत्पादन को लेकर दी जानकारी

Thu, 20 Oct 2022 09:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूनावाला ने कहा कि बूस्टर डोज के लिए भी लोगों में कोई उत्साह नहीं बचा है। लोग कोरोना महामारी से तंग आ चुके हैं। इस कारण उनके मन में टीकाकरण के प्रति उदासीनता आ गई है।   
विज्ञापन
अदार पूनावाला - फोटो : Facebook/Bennett University
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के एक नए वैरिएंट के मामलों के सामने के बीच एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने गुरुवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज की मांग कम हो गई है। इस एहतियाती खुराक को कोई लेने वाला नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने दिसंबर 2021से कोविशील्ड का उत्पादन बंद कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि जब कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद किया था तब जो कोविशील्ड टीके का जो भंडार मौजूद था, उसमें से लगभग दस करोड़ खुराक के प्रयोग की समय-सीमा बीत चुकी है।  

विज्ञापन

 
उन्होंने ये जानकारी विकासशील देशों के वैक्सीन मैन्युफैक्चरर्स नेटवर्क (DCVMN) की वार्षिक आम बैठक के इतर पत्रकारों से बात करते हुए दी। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज के लिए भी लोगों में कोई उत्साह नहीं बचा है। पूनावाला ने कहा कि लोग कोरोना महामारी से तंग आ चुके हैं। इस कारण उनके मन में टीकाकरण के प्रति उदासीनता आ गई है।   

इस दौरान उन्होंने कोविशील्ड के उत्पादन को साल 2021 के दिसंबर माह में बंद कर दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उस समय हमारे पास कोविशील्ड टीके की कई सौ करोड़ खुराक मौजूद थीं, इसमें से लगभग दस करोड़ खुराक अपनी एक्सपायरी डेट को क्रास कर गई हैं। पूनावाला ने यह भी कहा कि अब SII के टीकों को मिलाने की अनुमति है।
विज्ञापन


पूनावाला ने कहा कि उम्मीद है कि आने वाले दो सप्ताह में कोर्वोवैक्स को अनुमति मिल जाएगी। ऐसे में मेरा विचार है कि  मुझे लगता है कि सरकार मिश्रण वाले बूस्टर डोज की अनुमति देगी। अगर डब्ल्यूएचओ ने इसे अनुमति दी है, तो शायद भारतीय नियामक भी इसे अनुमति दे देगा। 

गौरतलब है कि अभी हाल ही में सरकार ने भी कोरोना के कम होते मामलों का हवाला देते हुए कोरोना के टीकों के विदेशों से आयात पर रोक लगाने की जानकारी दी थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें