फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prasar Bharti: प्रसार भारती के सीईओ बोले- दूरदर्शन और आकाशवाणी सबसे विश्वसनीय मीडिया, टीआरपी से मतलब नहीं

Wed, 07 Sep 2022 10:12 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Prasar Bharti: प्रसार भारती के सीईओ ने कहा है कि हम टीआरपी की रेस में नहीं, देश को आगे बढ़ाने की रेस में हैं शामिल। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य देश के विकास में योगदान करना है कि ना कि हाई व्यूअरशिप रेटिंग हासिल करना। 
विज्ञापन
PRASAR BHARTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसार भारती के सीईओ मयंक अग्रवाल ने कहा है कि दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो देश के सबसे विश्वसनीय मीडिया संस्थान हैं। हमारा लक्ष्य देश के विकास में योगदान करना है कि ना कि हाई व्यूअरशिप रेटिंग हासिल करना। 

प्रसार भारती के सीईओ ने इस बात को पुख्ता करने के लिए रॉयटर इंस्टीच्यूट की एक ताजा रिपोर्ट को भी साझा किया जिसमें कहा गया है कि डीडी और एआईआर अपनी निष्पक्षता, काम करने के तरीके और समर्पित कार्यबल  के कारण अपनी दर्शकों और श्रोताओं की संख्या बनाए रखने में सफल हैं। प्रसार भारती सीईओ ने इस दौरान कहा कि हम टीआरपी की रेस में नहीं हैं। उन्होंने जोर दिया कि हम देश को आगे बढ़ाने की रेस में शामिल हैं।     

मयंक अग्रवाल जो कि दूरदर्शन के डायरेक्टर जनरल भी हैं एसोसिएशन ऑफ आकाशवाणी एंड दूरदर्शन एंजीनियरिंग इम्प्लाईज की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन और संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान भी मौजूद थे।

विज्ञापन


अग्रवाल ने कहा कि हम देश की आवाज हैं। हमारी पहुंच जहां तक है, वहां कोई भी नहीं पहुंच सकता। हमारी तुलना निजी चैनलों से की जाती है, लेकिन जब बात सच्चाई और प्रामाणिकता की होती है, तो हम हमेशा नंबर एक पर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि हम टीआरपी की दौड़ में नहीं हैं। हम देश को आगे ले जाने की होड़ में हैं। दूरदर्शन में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन यह एक बार फिर ऊपर जाएगा। इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही वह अपनी पहले वाली स्थिति हासिल करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें