फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Consumer Rights: 'ई-दाखिल' पोर्टल देशभर में सक्रिय, उपभोक्ता अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए सरकार का कदम

Wed, 27 Nov 2024 05:18 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Consumer Rights: उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि लद्दाख में हाल ही में (22 नवंबर को) ई-दाखिल पोर्टल को पेश किए जाने के साथ ही यह ऑनलाइन शिकायत मंच अब पूरे भारत में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। पहली बार सात सितंबर, 2020 को शुरू किए गए ई-दाखिल पोर्टल को उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रक्रिया को कारगर बनाने के लिए विकसित किया गया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
उपभोक्ता अधिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज करने की सस्ती, त्वरित और बाधारहित व्यवस्था के तौर पर 'ई-दाखिल' पोर्टल सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सफलतापूर्वक शुरू हो गया है। सरकार ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


इसके साथ ही सरकार ने यह भी बताया है कि वह ‘ई-जागृति’ पोर्टल लाने की दिशा में भी प्रयासरत है। यह पोर्टल मामला दर्ज करने, उनकी प्रगति की निगरानी व प्रबंधन को सुव्यवस्थित करेगा। इससे उपभोक्ताओं और अन्य हितधारकों के लिए परेशानी-मुक्त अनुभव सुनिश्चित को सकेगा।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि लद्दाख में हाल ही में (22 नवंबर को) ई-दाखिल पोर्टल को पेश किए जाने के साथ ही यह ऑनलाइन शिकायत मंच अब पूरे भारत में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। पहली बार सात सितंबर, 2020 को शुरू किए गए ई-दाखिल पोर्टल को उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रक्रिया को कारगर बनाने के लिए विकसित किया गया है। यह उपभोक्ताओं को संबंधित उपभोक्ता अदालत तक पहुंचने के लिए एक कुशल और सुविधाजनक तरीका मुहैया कराता है।
विज्ञापन


फिलहाल 2,81,024 उपयोगकर्ता ई-दाखिल पोर्टल पर पंजीकृत हैं और कुल 1,98,725 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से 38,453 मामलों का निपटारा किया जा चुका है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘ई-दाखिल पोर्टल अपनी देशव्यापी पहुंच के साथ भारत में उपभोक्ता अधिकारों के परिदृश्य में क्रांति लाने के लिए तैयार है।’’ सके साथ ही सरकार ने बताया कि वह उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए इस मंच में लगातार सुधार और विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें