GST Compensation: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई प्री-बजट बैठक के बाद कहा कि महाराष्ट्र को जीएसटी अनुदान के रूप में 2000 करोड़ रुपये मिले। कैग की ऑफिट के बाद महाराष्ट्र को 13,000 रुपये और मिलेंगे।
केंद्र सरकार ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के बकाया जीएसटी अनुदान के लिए 17,000 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। अप्रैल से जून महीने के लिए यह राशि 24 नवंबर को जारी की गई है। सरकार की ओर से वर्ष 2022-23 में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस 17,000 करोड़ रुपये की राशि के साथ अब तक 1,15,662 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
उधर, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई प्री-बजट बैठक के बाद कहा कि महाराष्ट्र को जीएसटी अनुदान के रूप में 2000 करोड़ रुपये मिले। कैग की ऑफिट के बाद महाराष्ट्र को 13,000 रुपये और मिलेंगे।