NDRF: सरकार ने अपने इस फैसले से संदेश दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार प्राकृतिक आपदातों से प्रभावित इन पांच राज्यों के लोगों की मदद के लिए कृतसंकल्पित है। इन राज्यों को अतिरिक्त मदद नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड के तहत दिया जाएगा।
केंद्र सरकार ने सोमवार को असम, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मेघालय और नागालैंड के लिए 1,816.162 करोड़ रुपये के अतिरिक्त मदद को मंजूरी दी है। मदद की राशि वर्ष 2022 में आए प्रकृतिक आपदाताओं जैसे बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए जारी की गई है। केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली एक हाईलेवल कमिटी ने ये फैसला लिया है।
विज्ञापन
सरकार ने अपने इस फैसले से संदेश दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार प्राकृतिक आपदातों से प्रभावित इन पांच राज्यों के लोगों की मदद के लिए कृतसंकल्पित है। इन राज्यों को अतिरिक्त मदद नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड के तहत दिया जाएगा। केंद्र की ओर से जारी 1816.162 करोड़ रुपये की राशि में से 520.466 करोड़ रुपये असम के लिए, 239.31 करोड़ रुपये हिमाचल प्रदेश के लिए, 941.04 करोड़ रुपये कर्नाटक के लिए, 47.326 करोड़ रुपये मेघालय के लिए जबकि 68.02 करोड़ रुपये नागालैंड के लिए जारी किए गए हैं।