फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेलवे: श्रमिकों का पलायन शुरू, मुंबई व पुणे से चलेंगी विशेष ट्रेनें

Tue, 06 Apr 2021 03:07 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • महामारी के बीच सेंट्रल रेलवे ने मुंबई और पुणे से अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।
  • कोरोना की दूसरी लहर से महाराष्ट्र सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। 
  • प्रवासी श्रमिक-कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर पलायन शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
रेलवे की विशेष ट्रेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस महामारी के बीच सेंट्रल रेलवे ने मुंबई से गोरखपुर, पटना व दरभंगा और पुणे से दानापुर तक अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। मालूम हो कि कोरोना की दूसरी लहर से महाराष्ट्र सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। ऐसे में एक बार पुन: पिछले साल अप्रैल-मई जैसा नजारा दिखने लगा है। प्रवासी श्रमिक-कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर पलायन शुरू हो गया है।

विज्ञापन

मालूम हो कि महाराष्ट्र में सप्ताह के कार्यदिवसों में रात का कर्फ्यू लगाया गया है जबकि सप्ताहांत (शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक) सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा।


संस्थानों ने घर लौटने को कहा
दरअसल ये वो लोग हैं जो महाराष्ट्र के होटलों, उद्योगों, निर्माण उद्योग, ट्रांसपोर्ट कारोबार आदि में लगे थे। इन श्रमिक-कामगारों को डर है कि यदि पिछली बार की तरह अचानक लॉकडाउन हो गया तो उनका घर लौटना मुश्किल हो जाएगा। ये लोग जहां काम करते हैं, उन संस्थानों के प्रमुखों ने ही उन्हें घर लौटने को कह दिया है। 
विज्ञापन


15 अप्रैल से चलेगी अहमदाबाद-गोरखपुर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन
कोरोना संक्रमण काल में बंद हुई अहमदाबाद-गोरखपुर सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस 15 अप्रैल से फिर चलेगी। यह सप्ताह में दो दिन चलेगी। इसके चलने से लंबी दूरी के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन में 16 कोच होंगे। यात्रा करने के लिए यात्रियों को कोविड नियमों का पालन करना होगा।

पिछले साल हजारों पैदल घर लौटे थे, कई ने रास्ते में प्राण त्यागे 
पिछले साल कोरोना की पहली लहर में अप्रैल-मई की प्रचंड गर्मी के दौरान महाराष्ट्र व गुजरात से हजारों प्रवासी श्रमिक अपने-अपने राज्यों को पैदल लौटे थे, क्योंकि ट्रेनें व बसें बंद कर दी गई थीं। प्रचंड गर्मी में बच्चों व सामान सहित पैदल चलते हुए और हादसों के कारण कई लोगों ने रास्ते में ही प्राण त्याग दिए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें