फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यू ग्रो ने मिलाया हाथ, एमएसएमई को उपलब्ध कराएंगे सस्ता कर्ज

Wed, 22 Dec 2021 06:36 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एमएसएमई को कम ब्याद दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यू ग्रो कैपिटन ने एक समझौता किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने वाली वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी यू ग्रो कैपिटल ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया साथ कर्ज मुहैया कराने के लिए एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत यू ग्रो और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अगले 12 महीनों में एमएसएमई क्षेत्र की इकाइयों को 1000 करोड़ रुपये का ऋण बांटने की योजना बनाई गई है। 

विज्ञापन


यू ग्रो की ओर से की गई एक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के साथ यह समझौता वंचित एमएसएमई को सस्ती दर पर कर्ज उपलब्ध कराएगा। यह सुविधा यू ग्रो कैपिटन की सभी उत्पाद श्रेणियों पर उपलब्ध होगी। यह ऋण यू एग्रो कैपिटल के प्रथम, संजीवनी, साथी, ग्रो एमएसएमई व मशीनरी फाइनेंसिंग जैसे कार्यक्रमों के तहत एमएसएमई क्षेत्र की विभिन्न इकाईयों को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें