अकासा एयर की योजना 2022 की गर्मियों से अपनी सेवाएं शुरू करने की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिछले महीने भारत में अकासा एयर के संचालन लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्रदान किया था।
राकेश झुनझुनवाला की नई एयरलाइन अकासा एयर ने गुरुवार को अपना लोगो जारी किया। कंपनी ने अपने लोगो को The Rising A नाम दिया है। कंपनी की ओर से किए गए एक ट्वीट में कहा गया, अकासा एयर के 'राइजिंग ए' पर से पर्दा उठाया गया। यह आकाश के तत्वों से प्रेरित लोगो सूर्य की गर्मी, एक पक्षी की प्रयास रहित उड़ान और एक विमान के विंग की निर्भरता को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
बोइंग को 37 विमानों का दिया है ऑर्डर
बता दें कि अकासा एयर ने अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी को 72 बोइंग 737 मैक्स विमानों की खरीद का ऑर्डर भी दिया है। कंपनी ने यह जानकारी मंगलवार को जारी एक बयान में दी थी। अकासा एयर और बोइंग की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया था, 'अकासा एयर के ऑर्डर में 737 मैक्स के दो वैरिएंट शामिल हैं। इनमें 73708 और अधिक क्षमता वाले 737-8-200 विमान शमिल हैं।'