फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola-Uber को नोटिस: सीसीपीए ने अनुचित व्यवहार के मामले में की कार्रवाई, लगातार मिल रही थीं शिकायतें

Fri, 20 May 2022 05:05 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार ने बीते 10 मई को कैब प्रदाताओं के साथ हुई बैठक में चेतावनी दी थी कि अगर वे अपनी व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों का समाधान नहीं करती हैं, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ola uber
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ऑनलाइन कैब सेवाएं प्रदान करने वाली नामी कंपनियों ओला और उबर को नोटिस जारी किया है। ये कार्रवाई यात्रियों के साथ अनुचित व्यापार व्यवहार और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन करने पर की गई है। 

विज्ञापन


एक साल से मिल रहीं शिकायतें 
सीसीपीए ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में प्राधिकरण के पास बढ़ी संख्या में शिकायतें आ रही थीं। मुख्य आयुक्त निधि खरे ने कहा कि हमने ओला और उबर दोनों कंपनियों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस पिछले एक साल से कैब सेवा प्रदाताओं के खिलाफ बढ़ती उपभोक्ता शिकायतों और अन्य अनुचित व्यापार आचरण से संबंधित हैं।

15 दिन में देना होगा जवाब
इस संबंध में जारी रिपोर्ट में कहा गया कि सरकार ने बीते 10 मई को कैब प्रदाताओं के साथ हुई बैठक में चेतावनी दी थी कि अगर वे अपनी व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों का समाधान नहीं करती हैं, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सीसीपीए ने नोटिस का उत्तर देने के लिए ओला-उबर को 15 दिन का समय दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें