फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBIC: आयात-निर्यात वालों को राहत, रोजाना मिलेगी 22 मुद्राओं के भाव की सूचना

Mon, 17 Apr 2023 07:08 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एसबीआई से मिलने वाली दरों को हर दिन निकटतम पांच अंक तक समायोजित किया जाएगा और उसे भारतीय सीमा-शुल्क ईडीआई प्रणाली के साथ एकीकृत करने के बाद शाम छह बजे तक ‘इंडियन कस्टम्स नेशनल ट्रेड पोर्टल’ (आईसगेट) पर डाला जाएगा।
 
विज्ञापन
indirect taxes and customs - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा-शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) अपने कस्टम पोर्टल पर मुद्रा विनिमय की दरों को पखवाड़े के बजाय रोजाना आधार पर जारी करने की व्यवस्था जल्द ही शुरू करने वाला है। इससे विनिमय दर में होने वाले उतार-चढ़ाव पर नजर रखी जा सकेगी। आयातकों और निर्यातकों को रोज के आधार पर कस्टम ड्यूटी की गणना करने में मदद मिलेगी। अभी इसे 15 दिन में एक बार जारी किया जाता है।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से हासिल दरों के आधार पर सीबीआईसी यह काम हर महीने के पहले और तीसरे बृहस्पतिवार को करता है। उसके अगले दिन से ही नई दर लागू हो जाती है। एक अधिकारी ने कहा कि विनिमय दरों की अधिसूचना की समूची प्रक्रिया को अब स्वचालित किया जाएगा। एसबीआई से मिलने वाली दरों को हर दिन निकटतम पांच अंक तक समायोजित किया जाएगा और उसे भारतीय सीमा-शुल्क ईडीआई प्रणाली के साथ एकीकृत करने के बाद शाम छह बजे तक ‘इंडियन कस्टम्स नेशनल ट्रेड पोर्टल’ (आईसगेट) पर डाला जाएगा।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले उतार-चढ़ाव पर करीबी नजर रखने के लिए सीबीआईसी ने आईसगेट पोर्टल पर हर दिन 22 मुद्राओं की विनिमय दरें प्रकाशित करने का   फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें