फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBIC की बड़ी पहल: जिन संस्थाओं के लिए जीएसटी पंजीकरण जरूरी नहीं, उन्हें भी मिलेगा अस्थायी टीन

Sat, 25 Jan 2025 06:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) इसके लिए जीएसटी नियमों में संशोधन को अधिसूचित किया है। जीएसटी नियमों के तहत विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में क्रमश: 40 लाख व 20 लाख रुपये के सालाना कारोबार वाले व्यवसायों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। 
विज्ञापन
सीबीआईसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिन कारोबारी संस्थाओं को जीएसटी पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है, लेकिन कुछ विशिष्ठ प्रावधानों के तहत कर भुगतान करना आवश्यक है, वे अब अस्थायी पहचान संख्या (टीन) प्राप्त कर सकती हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) इसके लिए जीएसटी नियमों में संशोधन को अधिसूचित किया है। जीएसटी नियमों के तहत विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में क्रमश: 40 लाख व 20 लाख रुपये के सालाना कारोबार वाले व्यवसायों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।

बोर्ड ने केंद्रीय जीएसटी अधिनियम में नियम 16ए पेश करते हुए कहा, जहां कोई व्यक्ति प्रावधान के तहत पंजीकरण के लिए उत्तरदायी नहीं है, लेकिन कर भुगतान जरूरी है, वहां उचित अधिकारी उस व्यक्ति को एक अस्थायी पहचान संख्या दे सकता है। जीएसटी परिषद ने पिछले माह ऐसी संस्थाओं को टीआईएन जारी करने का निर्णय लिया था। इससे सुचारू कर भुगतान सुनिश्चित होगा। उन लोगों पर अनुपालन का बोझ घटेगा, जो कर योग्य गतिविधियों में नियमित शामिल नहीं होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें