फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI Reward: 'फरार' आईआरएस अधिकारी पर इनाम की घोषणा करेगी सीबीआई, ये है पूरा मामला

Mon, 14 Nov 2022 06:34 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

CBI Reward: अहमदाबाद में अतिरिक्त आयकर आयुक्त क्लास-1 के पद पर तैनात अधिकारी ने तीन अक्टूबर को एक बिल्डर से कथित रूप से 30 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में बिल्डर ने अहमदाबाद पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में शिकायत दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई जल्द ही फरार आईआरएस (Indian Revenue Service) अधिकारी संतोष करनानी के बारे में जानकारी देने वालों को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा करेगी। सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक 30 लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में नाम सामने आने के बाद बीते  चार अक्टूबर से आईआरएस अधिकारी फरार चल रहे हैं। 

उन्होंने जानकारी दी है कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने अधिकारी के खिलाफ वारंट की मांग करते हुए एक विशेष अदालत का रुख किया है, क्योंकि उक्त अधिकारी सीबीआई के चार नोटिस के बाद भी जांच में शामिल नहीं हुए हैं।

अहमदाबाद में अतिरिक्त आयकर आयुक्त क्लास-1 के पद पर तैनात इस अधिकारी ने 3 अक्टूबर को एक बिल्डर से कथित रूप से 30 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में बिल्डर ने अहमदाबाद पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद चार अक्टूबर को एजेंसी ने उन्हें शिकंजे में लेने के लिए एक ट्रैप ऑपरेशन की शुरुआत की थी लेकिन अधिकारी कथित तौर पर उन्हें चकमा देने में कामयाब रहे। 

उन्होंने बताया कि ट्रैप ऑपरेशन के करीब एक सप्ताह बाद करनानी का तबादला गुवाहाटी कर दिया गया था, लेकिन वह कार्यालय में शामिल नहीं हुए हैं और अब तक 'अनधिकृत रूप से छुट्टी' पर हैं। गुजरात सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया था जिसने अब तक इस मामले में चार नोटिस जारी किए लेकिन अधिकारी जांच में शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें