फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से लेकर 21 मई तक जारी किया 26,242 करोड़ रुपये का रिफंड: सीबीडीटी

Fri, 22 May 2020 01:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीडीटी - फोटो : twitter
विज्ञापन
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि आयकर विभाग ने एक अप्रैल 2020 से लेकर 21 मई 2020 तक 16 लाख 84 हजार 298 करदाताओं को कुल मिलाकर 26,242 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। 
विज्ञापन

 
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने इस बारे में शुक्रवार को जानकारी दी और कहा कि आयकर विभाग की ओर से इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। विभाग ने आयकर रिफंड का ब्रेकअप दिया और कहा कि 14,632 करोड़ रुपये के आयकर रिफंड 15,81,906 व्यक्तिगत मूल्यांकनकर्ताओं को दिया गया और 11,610 करोड़ रुपये कॉरपोरेट टैक्स रिफंड के तौर पर 1,02,392 मूल्यांकनकर्ताओं को दिया गया।

मालूम हो कि आयकर विभाग ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पिछले हफ्ते आत्मनिर्भर भारत योजना की घोषणा किए जाने के बाद रिफंड वापसी की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें