CBDC: सीबीडीसी के पायलट प्रोजेक्ट में नौ बैंक शामिल हैं। इनमें से कई बैंकों ने लॉन्चिंग के पहले ही दिन डिजिटल वर्चुअल करेंसी का इस्तेमाल करते हुए सरकारी बॉन्ड से जुड़े 48 ट्रॉन्जेक्शन किए हैं, उनकी वैल्यू करीब 275 करोड़ रुपये है।
आरबीआई की डिजिटल करेंसी को अच्छी शुरुआत मिली है। इसे एक नवंबर को लाॅन्च किया गया था। बता दें कि आरबीआई ने सीबीडीसी के पायलट प्रोजेक्ट के तहत केवल थोक सेगमेंट में बैंकों को सरकारी प्रतिभूतियों यानी गवर्नमेंट सिक्योरिटीज के लेनदेन के लिए इसके इस्तेमाल को मंजूरी दी है। इस पायलट प्रोजेक्ट में नौ बैंक शामिल हैं। इनमें से कई बैंकों ने लॉन्चिंग के पहले ही दिन डिजिटल वर्चुअल करेंसी का इस्तेमाल करते हुए सरकारी बॉन्ड से जुड़े 48 ट्रॉन्जेक्शन किए हैं, उनकी वैल्यू करीब 275 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
बता दें कि आरबीआई ने फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सीबीडीसी को मंजूरी दी है। इसे भविष्य में कई फेज में आगे बढ़ाया जएगा और इस दौरान खामियों को दूर करने बाद हर किसी को इसके इस्तेमाल की इजाजत मिल जाएगी। शुरुआत में जिन नौ बैंकों को सीबीडीसी के पायलट प्रोजेक्ट में हिस्सा लेने की अनुमति मिली है उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैँक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एचएसबीसी बैंक शामिल हैं।