हर शादी में इतने होंगे खर्च
| संख्या |
प्रति शादी खर्च |
| 6 लाख |
3 लाख रुपये |
| 10 लाख |
5 लाख रुपये |
| 10 लाख |
10 लाख रुपये |
| 5 लाख |
25 लाख रुपये |
| 50,000 |
50 लाख रुपये |
| 50,000 |
एक करोड़ से अधिक |
- नवंबर में 20, 21, 24, 25, 27, 29 एवं 30 तारीख शादियों के लिए सबसे उपयुक्त दिन हैं।
- दिसंबर में 4, 5, 7, 8, 9, 14 तारीख को सबसे अधिक शादियां होने का अनुमान है।
सोने और आभूषणों की बढ़ सकती है मांग कीमतों में आएगी तेजी
शादियों के सीजन में सोने और उससे बने आभूषणों की मांग बढ़ सकती है। इससे कीमतों में भी तेजी आएगी। केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया का कहना है कि 2020 शादियों के लिए अच्छा सीजन नहीं रहा था। लेकिन, 2021 की तरह यह साल भी अच्छा रहने वाला है। धनतरेस और दिवाली पर बिक्री के रुझान को देखें तो 14 दिसंबर तक चलने वाले शादियों की सीजन में सोने की मांग अच्छी रहेगी। इसकी एक वजह यह है कि 2020 के 56,000 के मुकाबले सोना इस समय 51,000 के आसपास चल रहा है। जनवरी-सितंबर के बीच आभूषणों की मांग 380.7 टन रही, जो पिछले साल से ज्यादा है।