फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI Case: 'टूना मछली' निर्यात मामले में लक्षद्वीप के सांसद पर सीबीआई ने दर्ज किया केस, छह जगहों पर छापे

Tue, 12 Jul 2022 07:16 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गड़बड़ी का यह मामला श्रीलंका की एक कंपनी को 'टूना मछली' निर्यात करने से जुड़ा है। इस मामले में आरोपितों के दिल्ली, कालीकट और लक्षद्वीप स्थित छह ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
सीबीआई की छापेमारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने भ्रष्टाचार और अनियमितता के मामलों में लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैसल, उनके भतीजे और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खबरों के मुताबिक गड़बड़ी का यह मामला श्रीलंका की एक कंपनी को 'टूना मछली' निर्यात करने से जुड़ा है। इस मामले में आरोपितों के दिल्ली, कालीकट और लक्षद्वीप स्थित छह ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फेमा के तहत कर्नाटक के मुक्का ग्रुप ऑफ कंपनीज के केके मोहम्मद हारिस की 17.34 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मोहम्मद हारिस पर फेमा के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए भारत के बाहर विदेशी मुद्रा लेनदेन करते हुए अचल संपत्ति, व्यापारिक संस्थाओं का अधिग्रहण करने का आरोप था।
विज्ञापन


वहीं, आयकर विभाग की ओर से आ रही खबरों के मुताबिक  पिछले छह जुलाई को तमिलनाडु के दो कारोबारी ग्रुप्स जो सिविल कांट्रैक्ट्स, रीयल एस्टेट और विज्ञापन के बिजनेस जुड़े हैं के ठिकानों पर छापेमारी की थी। 
विज्ञापन


अब तक इस मामले में ग्रुप के पास 500 करोड़ रुपये की अघोषित आमदनी होने का खुलासा हो चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें