देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति की थोक बिक्री 14 फीसदी बढ़कर 1,59,044 इकाई पहुंच गई। घरेलू बाजार में कंपनी ने 1,39,306 वाहन बेचे, जो पिछले नवंबर में बिके 1,17,791 इकाइयों से 18 फीसदी ज्यादा है।
वाहन कंपनियों के लिए नवंबर अब तक का सबसे अच्छा महीना साबित हुआ है। मजबूत मांग से इस दौरान रिकॉर्ड वाहन बिके। मारुति सुजुकी इंडिया, ह्यूंडई, टाटा मोटर्स और महिंद्रा की बिक्री दहाई अंकों में बढ़ी।
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति की थोक बिक्री 14 फीसदी बढ़कर 1,59,044 इकाई पहुंच गई। घरेलू बाजार में कंपनी ने 1,39,306 वाहन बेचे, जो पिछले नवंबर में बिके 1,17,791 इकाइयों से 18 फीसदी ज्यादा है।
ह्यूंडई मोटर इंडिया की कुल बिक्री इस दौरान 36 फीसदी बढ़कर 64,004 इकाई पहुंच गई। घरेलू बाजार में बिक्री 30 फीसदी बढ़कर 48,003 इकाई पहुंच गई। वहीं, टाटा मोटर्स के वाहनों की बिक्री 21 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 75,478 इकाई पहुंच गई।
14 फीसदी बढ़ी मारुति की बिक्री ह्यूंडई में 36 और टाटा मोटर्स में 21 फीसदी तेजी
इन कंपनियों में भी उछाल
कंपनी
बिक्री
बढ़ोतरी
एमएंडएम
30,392
56%
किआ इंडिया
24,025
69%
होंडा कार्स
7,051
29%
निसान
6,746
20%
स्कोडा
4,433
102%
एमजी मोटर
4,079
64%
टोयोटा
11,765
-10%
विज्ञापन
दोपहिया बिक्री
आंकड़ों के मुताबिक, त्योहारी सीजन के बावजूद दोपहिया वाहनों की बिक्री के लिहाज से पिछला महीना खास नहीं रहा। टीवीएस मोटर कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री नवंबर में 2 फीसदी बढ़कर 2,77,123 इकाई पहुंच गई।
नवंबर, 2021 में बिक्री का आंकड़ा 2,72,693 रहा था। हालांकि, बजाज ऑटो की बिक्री 3,79,276 इकाई से 19 फीसदी घटकर 3,06,552 इकाई रह गई।
वाणिज्यिक वाहनों में बढ़ोतरी : अशोक लीलैंड के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री नवंबर में 39 फीसदी बढ़कर 14,561 इकाई पहुंच गई। वीई कमर्शियल व्हीकल के वाहनों की बिक्री 20 फीसदी बढ़कर 4,903 इकाई पहुंच गई।