फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vehicles Sales: मजबूत मांग से नवंबर में वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री, उद्योग के लिए अब तक का सबसे अच्छा महीना

Fri, 02 Dec 2022 05:37 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति की थोक बिक्री 14 फीसदी बढ़कर 1,59,044 इकाई पहुंच गई। घरेलू बाजार में कंपनी ने 1,39,306 वाहन बेचे, जो पिछले नवंबर में बिके 1,17,791 इकाइयों से 18 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
नवंबर में वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहन कंपनियों के लिए नवंबर अब तक का सबसे अच्छा महीना साबित हुआ है। मजबूत मांग से इस दौरान रिकॉर्ड वाहन बिके। मारुति सुजुकी इंडिया, ह्यूंडई, टाटा मोटर्स और महिंद्रा की बिक्री दहाई अंकों में बढ़ी।

विज्ञापन


देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति की थोक बिक्री 14 फीसदी बढ़कर 1,59,044 इकाई पहुंच गई। घरेलू बाजार में कंपनी ने 1,39,306 वाहन बेचे, जो पिछले नवंबर में बिके 1,17,791 इकाइयों से 18 फीसदी ज्यादा है।

ह्यूंडई मोटर इंडिया की कुल बिक्री इस दौरान 36 फीसदी बढ़कर 64,004 इकाई पहुंच गई। घरेलू बाजार में बिक्री 30 फीसदी बढ़कर 48,003 इकाई पहुंच गई। वहीं, टाटा मोटर्स के वाहनों की बिक्री 21 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 75,478 इकाई पहुंच गई। 

  • 14 फीसदी बढ़ी मारुति की बिक्री ह्यूंडई में 36 और टाटा मोटर्स में 21 फीसदी तेजी

इन कंपनियों में भी उछाल

कंपनी बिक्री बढ़ोतरी
एमएंडएम 30,392 56%
किआ इंडिया 24,025 69%
होंडा कार्स 7,051 29%
निसान 6,746 20%
स्कोडा 4,433 102%
एमजी मोटर 4,079 64%
टोयोटा 11,765  -10%
विज्ञापन


दोपहिया बिक्री 
आंकड़ों के मुताबिक, त्योहारी सीजन के बावजूद दोपहिया वाहनों की बिक्री के लिहाज से पिछला महीना खास नहीं रहा। टीवीएस मोटर कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री नवंबर में 2 फीसदी बढ़कर 2,77,123 इकाई पहुंच गई। 

  • नवंबर, 2021 में बिक्री का आंकड़ा 2,72,693 रहा था। हालांकि, बजाज ऑटो की बिक्री 3,79,276 इकाई से 19 फीसदी घटकर 3,06,552 इकाई रह गई।  

वाणिज्यिक वाहनों में बढ़ोतरी : अशोक लीलैंड के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री नवंबर में 39 फीसदी बढ़कर 14,561 इकाई पहुंच गई। वीई कमर्शियल व्हीकल के वाहनों की बिक्री 20 फीसदी बढ़कर 4,903 इकाई पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें