भारतीय कार बाजार में धमाल मचाने के बाद दक्षिण कोरियाई कंपनी Hyundai कॉरपोरेशन अब देश में इलेक्ट्रोनिक्स उत्पाद भी बेचेगी। कंपनी ने साल भर कर के लिए 600 करोड़ की बिक्री का लक्ष्य रखा है।
हुंडई इलेक्ट्रोनिक्स फिलहाल देश के पांच राज्यों से अपनी शुरुआत करेगी। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में स्थित विभिन्न इलेक्ट्रोनिक्स स्टोर के जरिए कंपनी अपने उत्पाद बेचेगी। इन उत्पादों को फिर पूरे देश में लांच किया जाएगा।
हुंडई इलेक्ट्रोनिक्स अब स्मार्ट एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन व एसी बेचना शुरू करेगी। कंपनी के भारतीय बाजार में उतरने से सैमसंग, सोनी, पैनासॉनिक, एलजी, फिलिप्स जैसी कंपनियों को बड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।
कंपनी ने कहा है कि उनका स्मार्ट टीवी किसी भी फोन या फिर सेट टॉप बॉक्स से कनेक्ट हो सकेगा। इसी प्रकार एयर कंडीशनर्स, वाशिंग मशीन में अलग तरह के फीचर होंगे। कंपनी शोध एवं विकास और ग्राहक सेवा पर खास ध्यान देगी।