फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capital Gains Tax: सोने पर लग सकता है कैपिटल गेन टैक्स, सरकार ले सकती है फैसला!

Wed, 30 Nov 2022 02:51 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Capital Gains Tax on Gold. - फोटो : Istock
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पूंजीगत लाभ कर (Capital Gains Tax) की गणना के लिए भारत सोने जैसी कुछ संपत्तियों के पुनर्वर्गीकरण पर विचार कर सकता है। इस संबंध में सरकार की जल्द ही फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक, पूंजीगत लाभ दरों पर सरकार जल्द ही कोई फैसला ले सकती है। अब तक जो खबरें सामने आई हैं उससे जानकार उम्मीद कर रहे हैं सोना पर इसकी गणना करने विचार किया जा सकता है। हालांकि, यह फैसला लिया ही जाएगा इस बारे में कोई ठोस जानकारी बाहर नहीं आई है। हां इतना जरूर है कि सरकार कुछ बदलावों की योजना बना रही है। सरकार अगले बजट में अपने कैपिटन गेन टैक्स की संरचना में बदलाव की योजना बना रही है। राजस्व संग्रह बढ़ाने और कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च को बढ़ावा देने के लिए अगले बजट में पूंजीगत लाभ कर संरचना में सुधार की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें