फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती: कैंपस प्लेसमेंट में मिल रहा एक करोड़ का ऑफर, स्टार्टअप कंपनियों ने आईआईटी कॉलेजों में शुरू की भर्तियां

Thu, 05 Dec 2024 05:49 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कैंपस के अधिकारियों ने कहा, कंपनियों के आने की संख्या बढ़ी है और बड़ी संख्या में नियुक्ति भी कर रही हैं। इनमें से कुछ स्टार्टअप्स 16-18 लाख रुपये, कार्स24 लगभग 26 लाख, मीशो 35 से 50 लाख, मिंत्रा 30 लाख रुपये व फोनपे लगभग 34 लाख सालाना का ऑफर दे रही है।
विज्ञापन
आईआईटी गुवाहाटी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : IIT Guwahati Website
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार्टअप और ई-कॉमर्स कंपनियों ने आईआईटी और देश के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में इस सीजन की भर्तियां शुरू कर दी हैं। कॉलेज कैंपस में पहुंच रहीं ये कंपनियां सालाना 8 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये से अधिक तक का ऑफर दे रही हैं। इनमें मुख्य रूप से मीशो, फोनपे और मिंत्रा जैसे स्टार्टअप शामिल हैं। कैंपस प्लेसमेंट में जो कंपनियां इस समय जा रही हैं, उनमें जोमैटो, फ्लिपकार्ट, ओला, गेम्सक्राफ्ट, हाईलैब्स, क्विकसेल, इंडस इनसाइट्स, ग्रो, विंजो, कार्स24 और नोब्रोकर आदि हैं। ये कंपनियां नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बिट्स पिलानी, बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ कैंपस और आईआईटी में कैंपस प्लेसमेंट के लिए जा रही हैं। ब्यूरो 
विज्ञापन


कंपनियों के आने की संख्या भी बढ़ी
कैंपस के अधिकारियों ने कहा, कंपनियों के आने की संख्या बढ़ी है और बड़ी संख्या में नियुक्ति भी कर रही हैं। आईआईटी में रविवार को प्लेसमेंट शुरू हुआ। इनमें से कुछ स्टार्टअप्स 16-18 लाख रुपये, कार्स24 लगभग 26 लाख, मीशो 35 से 50 लाख, मिंत्रा 30 लाख रुपये व फोनपे लगभग 34 लाख सालाना का ऑफर दे रही है।

बोनस और ट्रांसफर भत्ता भी
ये स्टार्टअप पैकेजों में ज्वाइनिंग बोनस, वेरिएबल पे, ट्रांसफर भत्ते व स्टॉक ऑप्शन भी दे रहे हैं। महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं और धन उगाहने की संभावनाओं को देखते हुए स्टार्टअप्स के कारोबार में तेजी है। कुछ अधिकारियों ने कहा, करियर की शुरुआत में प्रतिभा में निवेश करके निरंतर वृद्धि व सफलता को बढ़ाना है।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में अधिक भर्तियां 
सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डाटा साइंस, प्रोडक्ट एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग में ज्यादा भर्तियां हो रही हैं। जोमैटो इस वर्ष 400 से अधिक नियुक्तियां करेगी। कंपनी की रणनीति केवल आईआईटी व आईआईएम ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र से प्रतिभाओं को लाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें