फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 पर सरकार के फैसले का उद्योग जगत ने किया स्वागत, बताया एतिहासिक कदम

Tue, 06 Aug 2019 10:21 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के फैसले का देश के उद्योगपतियों ने स्वागत किया
  • उन्होंने सरकार के इस कदम को एतिहासिक बताया
  • उन्होंने कहा कि इससे देश मजबूत होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले का देश के उद्योगपतियों ने स्वागत किया। उन्होंने सरकार के इस कदम को एतिहासिक बताया है और कहा कि इसके हटने से न केवल राज्य के लोगों का सशक्तिकरण होगा बल्कि देश भी मजबूत होगा। इस संदर्भ में उद्योग जगत ने कहा है कि सरकार के इस कदम से राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होगा। 

अडाणी समूह के चेयरमैन ने किया ट्वीट

अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा कि, 'देश ने आज जो कुछ देखा है इससे यदि जम्मू-कश्मीर में विकास और शांति का रास्ता खुल जाता है तो यह वास्तव में एतिहासिक होगा।' अडाणी ने ट्वीट किया कि इससे न केवल कश्मीरी लोग सशक्त होंगे बल्कि भारत भी ताकतवर बनेगा। 
विज्ञापन

 

 

सज्जन जिंदल ने कही ये बात

दिग्गज कारोबारी सज्जन जिंदल ने भी सरकार के कदम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस कदम से राज्य को मुख्य धारा से जोड़ने में मदद मिलेगी। जिंदल ने अनुच्छेद 370 को 'काफी पुराना' करार देते हुए इसे कश्मीरियों के खिलाफ बताया। जिंदल ने ट्वीट में कहा कि, 'अनुच्छेद 370 को समाप्त करना किसी भी लिहाज से एतिहासिक फैसला है। यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह की ओर से उठाया गया मजबूत कदम है।' 
 

 

हर्ष गोयनका ने भी किया समर्थन

आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने भी कदम का समर्थन करते हुए इसे एतिहासिक पखवाड़ा बताया है। उन्होंने लिखा कि-
विज्ञापन

22 जुलाई - चंद्रयान-2 मिशन
28 जुलाई - तीन तलाक खत्म 
पांच अगस्त - अनुच्छेद 370 समाप्त 

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, 'ऐतिहासिक दिन, एक झंडा, एक राष्ट्र, एक संविधान' 
 


हर्ष गोयनका ने एक ट्वीट में कहा, 'हमारी दो खूबसूरत फैक्टरियां वहां थी। एक ट्यूलिप का बगीचा था लेकिन आतंकवाद के चलते यह सब बंद हो गया। अब अनुच्छेद 370 के हटने से मुझे उम्मीद है कि राज्य में निवेश बढ़ेगा और यह बात सही साबित होगी कि पृथ्वी पर यदि कहीं स्वर्ग है तो वह यहीं (कश्मीर में) है।' 
 

 

महिंद्रा समूह के चेयरमैन ने भी किया ट्वीट

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने संसद में हुए घटनाक्रमों से पहले ट्वीट में लिखा कि, 'पूरा देश कश्मीर पर फैसले का इंतजार कर रहा है। हम सभी की सुरक्षा की केवल प्रार्थना कर सकते हैं। साथ ही ऐसे परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं जो देश को मजबूत और भविष्य को और अधिक सकारात्मक बनाएगा।' 
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें