फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: रक्षा मंत्रालय ने एमआईएल के साथ लेन-देन एक साल के लिए रोका, अगस्ता वेस्टलैंड केस में यह अपडेट

Fri, 08 Aug 2025 04:24 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने मेसर्स माइक्रोकॉम इंडिया लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। सरकार ने कंपनी के खिलाफ व्यापारिक लेन-देन को 29 मई, 2025 से एक वर्ष की अवधि के लिए निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिजनों को ₹27.17 लाख मुआवजा

महाराष्ट्र के ठाणे में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने 2018 में मोटरसाइकिल दुर्घटना में मारे गए एक व्यक्ति के परिवार को 27.17 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया। एमएसीटी सदस्य आरवी मोहिते ने आदेश दिया कि दुर्घटना में शामिल कार के चालक और बीमाकर्ता, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा याचिका की तिथि से 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ मुआवजा संयुक्त रूप से और अलग-अलग भुगतान किया जाए। 6 अगस्त के आदेश की एक प्रति शुक्रवार को उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी और तीन बच्चों सहित दावेदारों ने, जिनका प्रतिनिधित्व अधिवक्ता बीबी राजपूत कर रहे थे, शुरू में 45.9 लाख रुपये का मुआवजा मांगा था, लेकिन मोटर वाहन अधिनियम की धारा 166 के तहत उनके दावे को 1 लाख रुपये तक सीमित कर दिया गया।

मामले के विवरण के अनुसार, यह दुर्घटना 7 जून, 2018 को सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाड़ी में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर हुई थी। पीड़ित, बापू रावूल, अपनी मोटरसाइकिल चला रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने शुरुआत में मृतक के खिलाफ मामला दर्ज किया, यह आरोप लगाते हुए कि उसकी गलती थी। हालांकि, उसके परिवार ने इसे चुनौती दी, और अंततः एक सारांश रिपोर्ट के साथ मामला बंद कर दिया गया। परिवार ने मृतक के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में एक आपराधिक रिट याचिका दायर की।

मुकदमे के दौरान न्यायाधिकरण ने कहा कि बावजूद मृतक के खिलाफ एफआईआर और आरोपपत्र दायर किया गया था, जिसमें दुर्घटना के लिए उसकी गलती बताई गई थी, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा था कि वह अपनी मोटरसाइकिल को तेजी या लापरवाही से नहीं चला रहा था।

इसमें आगे कहा गया कि एफआईआर और आरोपपत्र में कही गई बातों को निर्णायक कारक के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। न्यायाधिकरण ने यह भी पाया कि बीमा कंपनी पॉलिसी शर्तों के किसी भी उल्लंघन को साबित करने में विफल रही, और दुर्घटना के समय कार चालक का लाइसेंस वैध था। न्यायाधिकरण ने मृतक की अनुमानित आय, भविष्य की संभावनाओं और विभिन्न आर्थिक व गैर-आर्थिक क्षतियों के आधार पर कुल 27.17 लाख रुपये का मुआवजा तय किया।

अगस्ता वेस्टलैंड केस: क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की याचिका खारिज

अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर डील केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की एक खारिज कर दी है। याचिका में जेम्स ने खुद को इस मामले में हिरासत से रिहा करने की मांग की थी। उसने इस आधार पर रिहाई की मांग की थी कि वह अधिकतम 7 साल की सजा काट चुका है।

हरित निवेश के लिए एनएचपीसी व एनटीपीसी जारी करेंगी घरेलू बॉन्ड
देश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को सुदृढ़ बनाने और दीर्घकालिक वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी और नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (एनएचपीसी) आने वाले महीनों में घरेलू बॉन्ड जारी कर पूंजी जुटाने की योजना बना रही हैं।

यह कदम ऊर्जा मंत्रालय की 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य की दिशा में सार्वजनिक उपक्रमों की सक्रिय भूमिका को दर्शाता है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी पहली बार घरेलू पूंजी बाजार में स्थानीय मुद्रा (रुपया) में बॉन्ड जारी करेगी। कंपनी की योजना अगले 5 से 10 वर्षों की परिपक्वता अवधि वाले बॉन्ड के जरिये 2,000 से 3,000 करोड़ रुपये जुटाना है। यह एनटीपीसी ग्रीन की घरेलू बॉन्ड बाजार में पहली प्रत्यक्ष एंट्री होगी। एनएचपीसी छोटी अवधि के बॉन्ड से 2,000 करोड़ की अतिरिक्त पूंजी जुटाने जा रही है।

मोबाइल फोन के दम पर इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात जून तिमाही में 47 फीसदी बढ़ा
मोबाइल फोन श्रेणी के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 47 फीसदी से अधिक बढ़कर 12.4 अरब डॉलर पहुंच गया। 2024-25 की समान तिमाही में यह 8.43 अरब डॉलर था।

इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) के आंकड़ों के मुताबिक, जून तिमाही में मोबाइल फोन निर्यात में सबसे तेज बढ़त दर्ज की गई। यह एक साल पहले के 4.9 अरब डॉलर से 55 फीसदी बढ़कर करीब 7.6 अरब डॉलर पहुंच गया। वहीं, गैर-मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स श्रेणी में निर्यात 37 फीसदी की बढ़त के साथ 4.8 अरब डॉलर रहा। गैर-मोबाइल श्रेणी के प्रमुख उत्पादों में सौर मॉड्यूल, नेटवर्किंग उपकरण, चार्जर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जे शामिल हैं। आईसीईए के चेयरमैन पंकज मोहिंद्रू ने कहा, मौजूदा चुनौतियों के बीच यह एक रणनीतिक राष्ट्रीय उपलब्धि है। अनुमान है कि मौजूदा रफ्तार जारी रहने पर 2025-26 के अंत तक देश का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 46 से 50 अरब डॉलर के बीच पहुंच सकता है। पिछले एक दशक में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 31 अरब डॉलर से बढ़कर 133 अरब डॉलर हो चुका है।

कारों और दोपहिया वाहनों की मांग में गिरावट

कारों और दोपहिया वाहनों की मांग में गिरावट से सभी प्रकार के गाड़ियों की खुदरा बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर चार फीसदी घटकर 19,64,213 इकाई रह गई। एक साल पहले की समान अवधि में देशभर में कुल 20,52,759 वाहन बिके थे।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले माह यात्री वाहनों की बिक्री 3,31,280 से मामूली घटकर 3,28,613 इकाई रह गई। दोपहिया वाहनों की बिक्री में छह फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और कुल बिक्री 13,55,504 इकाई रही। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री मामूली बढ़कर 76,439 इकाई रही। वहीं, ग्रामीण मांग के दम पर ट्रैक्टर की बिक्री सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 88,722 इकाई पहुंच गई। इस अवधि में डीलरों के पास वाहनों की इन्वेंट्री करीब 55 दिन पर सि्थर रही।

फाडा ने कहा कि वाहन खरीदने के लिए शुभ माने जाने वाले दिनों, लक्षित योजनाओं और ग्रामीण विपणन ने दूरदराज के इलाकों में बिक्री को बढ़ावा दिया। वहीं, खरीदारों की सीमित धारणा से शहरी मांग धीमी रही। त्योहारी सीजन में वाहनों की बिक्री में वृद्धि को बनाए रखने के लिए नपी-तुली छूट, नए लॉन्च, वित्तीय सुविधा और गहन शहरी पहुंच महत्वपूर्ण होगी। उच्च अमेरिकी टैरिफ से वाहनों के निर्यात पर असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

ट्रंप के इस्तीफे की मांग पर इंटेल के सीईओ ने दिया जवाब
अमेरिकी टेक कंपनी इंटेल के सीईओ लिप-बू टैन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से तुरंत इस्तीफे देने की मांग पर  जवाब दिया है। टैन ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उनकी निष्ठा पर सवाल उठान गलत है। दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने इंटेल के सीईओ लिप-बू टैन से चीन के साथ उनके व्यापारिक संबंधों के चलते राषट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर उनसे इस्तीफा देने को कहा था। ट्रंप ने बृहस्पतिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि टैन बेहद उलझन में हैं और उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। ट्रंप के पोस्ट के वायरल होने के बाद इंटेल के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई।

लिप-बू टैन ने कंपनी को भेजे संदेश में कहा, मैं अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों की रक्षा पिछले 4 दशकों से कर रहा हूं। यह देश मेरा घर है जहां मैं 40 वर्षों से ज्यादा समय से रह रहा हूं। मैं अमेरिका से प्यार करता हूं और इसका शुक्रगुजार हूं कि इस देश ने मुझे यह अवसर दिया। टैन ने कंपनी में अपनी लीडरशिप का बचाव करते हुए कर्मचारियों से कहा, मैं हमेशा कानून और नैतिकता से जुड़े उच्च आदर्शों का पालन करता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें