फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: फिच ने RBI की नकदी नीति को सराहा, बंगलूरू का ट्रैफिक सुधारने के लिए प्रशांत पिट्टी देंगे ₹1 करोड़

Wed, 16 Jul 2025 12:27 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 2025 की शुरुआत से बैंकिंग प्रणाली में की गई भारी लिक्विडिटी इंफ्यूजन और प्रणाली में पर्याप्त नकदी बनाए रखने की उसकी प्रतिबद्धता, इस वर्ष संभावित 100 आधार अंक की ब्याज दर कटौती के प्रभावी तरीके से लागू होने में मदद करेंगी। फिच रेटिंग्स ने बुधवार को यह टिप्पणी की । 

विज्ञापन


 रेटिंग्स एजेंसी के अनुसार आरबीआई ने 2025 में अब तक लगभग ₹5.6 लाख करोड़ (जो सिस्टम की कुल संपत्तियों का लगभग 2% है) की स्थायी फंडिंग सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद के जरिए बैंकिंग सिस्टम में डाली है। इसका परिणाम यह रहा कि मार्च 2025 से बैंकिंग प्रणाली में तरलता अधिशेष बनी हुई है। कैश रिजर्व रेशियो (सीआरआर) में 100 आधार अंकों की कटौती करने के उसके निर्णय से चरणबद्ध तरीके से लगभग 2.7 लाख करोड़ रुपये की तरलता जारी होगी।

बेंगलुरु के ट्रैफिक से निपटने के लिए EaseMyTrip के सह-संस्थापक ने दिया एक करोड़ रुपये का योगदान
ईजमाईट्रिप के सह-संस्थापक प्रशांत पिट्टी ने बंगलूरू में ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए एक करोड़ रुपये का योगदान देने की घोषणा की है। उन्होंने इस पहल में एआई और सैटेलाइट डेटा का इस्तेमाल करने की बात कही है। सोशल मीडिया एक्स पर एक  पोस्ट में पिट्टी ने बताया कि बंगलूरू में देर रात सिर्फ 11 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए उन्हें दो घंटे से ज्यादा समय तक ट्रैफिक में फंसा रहना पड़ा। उन्होंने बताया कि सबसे बुरा तो यह था कि वह आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर एक जाम वाली जगह पर 100 मिनट तक फंसे रहे, जहां न तो कोई ट्रैफिक लाइट थी और न ही कोई पुलिस अधिकारी।
 

ब्रिटेन ने हटाया पाकिस्तान एयरलाइंस पर लगाए गए प्रतिबंध
पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमानन कंपनी जल्द ही ब्रिटेन के लिए उड़ानें फिर से शुरू करने वाली है। लंदन ने हवाई सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआइए) पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया है। ब्रिटिश उच्चायोग ने कहा कि हवाई सुरक्षा में सुधार के बाद सुरक्षा समिति ने पाकिस्तानी एयरलाइनों पर ब्रिटेन के प्रतिबंध हटा दिए हैं। अलग-अलग एयरलाइन कंपनियों को ब्रिटेन में उड़ान भरने के लिए अभी भी ब्रिटेन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के माध्यम से परमिट के लिए आवेदन करना होगा।

2020 के हवाई दुर्घटना के बाद, पाकिस्तानी पायलटों के लाइसेंस के बारे में एक घोटाले के बाद, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) को यूरोपीय संघ के देशों और यूके में परिचालन से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
 
विज्ञापन

शुभंकर सेन ने बीपीसीएल में निदेशक का पदभार संभाला
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने घोषणा अपने नए निदेशक की घोषणा की है। शुंभकर सेन ने कंपनी के निदेशक (विपणन) का पदभार संभाल लिया है। बीपीसीएल में तीन दशकों से अधिक के अनुभव वाले वरिष्ठ अधिकारी  सेन ने प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में रणनीतिक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी नियुक्ति बीपीसीएल की नवाचार, ग्राहक-केंद्रितता और सतत विकास की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें